फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE introduces ‘Facial Recognition System’ for accessing digital academic documents of Class 10 and 12

CBSE: अब बस चेहरा दिखाने से ही डाउनलोड हो जाएंगे दसवीं-बारहवीं के सर्टिफिकेट

Fri, 23 Oct 2020 11:05 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 23 Oct 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
CBSE introduces ‘Facial Recognition System’ for accessing digital academic documents of Class 10 and 12
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं के छात्रों को बड़ी सहूलियत दी है। अब दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र डिजिलॉकर से अपने डॉक्यूमेंट्स बिना आधार और मोबाइल नंबर के ही, बस चेहरा दिखाकर डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र अपना चेहरा दिखाकर डिजिलॉकर से अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


 

क्या है पूरा मामला?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों को राहत देते हुए डिजिटल दस्तावेजों तक पहुंच के लिए फेशियल रिक्गनेशन सिस्टम की शुरूआत की है। इस प्रणाली के जरिए अब छात्र डिजिलॉकर से अपने दस्तावेज सिर्फ चेहरा दिखाकर ही डाउनलोड कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें-NEET Counselling 2020: काउंसलिंग शेड्यूल जारी, यहां है हर जरूरी जानकारी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को अब अपने दसवीं और बारहवीं कक्षा के दस्तावेजों को डिजिलॉकर से डाउनलोड करने के लिए आधार और मोबाइल नंबर की जरूरत नहीं होगी। डिजिलॉकर में मौजूद डेटाबेस के डिजिटल इमेज से छात्र का चेहरा मैच होने पर कंप्यूटर उसे सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की सहूलियत देगा। ऐसे में अगर छात्र डिजिलॉकर पासवर्ड या अपना मोबाइल नंबर भूल भी जाते हैं, तो उनको अपने कागजात डाउनलोड करने में दिक्कत नहीं होगी। 

एडमिट कार्ड के फोटो से चेहरा का मिलान होते ही डिजिलॉकर खुल जाएगा और छात्र अपने डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड कर सकेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed