फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE introduced Skill Modules for students of classes 6th to 8th 33 skill modules starts

CBSE: सीबीएसई 6वीं से 8वीं तक के बच्चों में बढ़ाएगा कौशल, नए शैक्षणिक सत्र के लिए 33 स्किल मॉड्यूल किए शुरू

Sat, 08 Apr 2023 05:02 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 08 Apr 2023 05:02 AM IST
सार

12-15 घंटे की समयावधि वाले यह मॉड्यूल सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं में शुरू किए गए कौशल विषयों के अनुरूप है। बोर्ड ने इन माड्यूल को स्कूलों को बैगलेस डे, शीतकालीन अवकाश, शरद अवकाश, ग्रीष्म अवकाश के समय इन्हें शुरु करने के लिए कहा है।
 

विज्ञापन
CBSE introduced Skill Modules for students of classes 6th to 8th 33 skill modules starts
CBSE Result 2022 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छठी से आठवीं तक के बच्चों में कौशल विकास को बढ़ाने के लिए कदम उठाया है। बोर्ड ने इसके लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 33 स्किल मॉड्यूल शुरू किए हैं। 12-15 घंटे की समयावधि वाले यह मॉड्यूल सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं में शुरू किए गए कौशल विषयों के अनुरूप है। बोर्ड ने इन माड्यूल को स्कूलों को बैगलेस डे, शीतकालीन अवकाश, शरद अवकाश, ग्रीष्म अवकाश के समय इन्हें शुरु करने के लिए कहा है। दरअसल सीबीएसई के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में स्कूलों में कौशल शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन


ऐसे में बोर्ड ने कौशल मॉड्यूल के संबद्ध में स्कूलों से अनुरोध किया है कि वे 33 में से कुछ कौशल मॉड्यूल का चयन करें जो कि छात्रों की मांग के अनुरूप हों। मॉड्यूल में 70 फीसदी व्यावाहरिक गतिविधियों व 30 फीसदी थ्यौरी पर फोकस होना चाहिए।वहीं इन मॉड्यूल को हॉबी क्लबों, इनोवेशन क्लब, कौशल क्लब के माध्यम से शुरू कर सकते हैं। इन मॉड्यूल का मूल्यांकन सीबीएसई की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली गाइडलाइंस से होगा। अध्ययन सामग्री संबंधित क्षेत्र कौशल परिषद, उद्योग व संगठन उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन


ये हैं स्किल मॉड्यूल
आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस, डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन, फाइनेंशियल लिटरेसी, हैंडीक्रॉफ्ट, इंर्फोमेशन टेक्नॉलॉजी, मार्केटिंग-कमर्शियल ऐप्लिकेशन, मास मीडिया, ट्रेवल एंड टूरिज्म, कोडिंग, डाटा साइंस, डिजिटल सिटीजनशिप, लाइफ साइकिल ऑफ मेडिसन एंड वैक्सीन, ह्यूमेनिटी एंड कोविड-19, फूड संरक्षण, हर्बल हेरिटेज, कश्मीरी कढ़ाई आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed