फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE: Four New Skill Elective Subjects Adds to 12th Curriculum, Effective from Academic Session 2025-26

CBSE: सीबीएसई ने 12वीं के पाठ्यक्रम में जोड़े चार नए स्किल इलेक्टिव विषय, शैक्षणिक सत्र 2025-26 से होंगे लागू

Wed, 02 Apr 2025 07:44 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 02 Apr 2025 07:44 AM IST
सार

CBSE: बारहवीं के पाठ्यक्रम में बोर्ड ने स्किल इलेक्टिव विषयों के ग्रुप में चार विषयों को जोड़ा है, इनमें लैंड ट्रांसपोर्टेशन एसोसिएट, इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर, डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन व फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर शामिल हैं।

विज्ञापन
CBSE: Four New Skill Elective Subjects Adds to 12th Curriculum, Effective from Academic Session 2025-26
CBSE - फोटो : CBSE

विस्तार

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र (2025-26) के लिए नौवीं से बारहवीं कक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। बारहवीं के पाठ्यक्रम में बोर्ड ने स्किल इलेक्टिव विषयों के ग्रुप में चार विषयों को जोड़ा है, इनमें लैंड ट्रांसपोर्टेशन एसोसिएट, इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर, डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन व फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर शामिल हैं।

विज्ञापन

इलेक्टिव विषयों के लिए 50 अंकों की थ्योरी व  50 अंकों का प्रैक्टिकल होगा

बारहवीं के इन चारों स्किल इलेक्टिव विषयों में पचास अंकों की थ्योरी व पचास अंकों का प्रैक्टिकल होगा। इन विषयों को जोड़ने के पीछे बोर्ड का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान देने के साथ-साथ काम करने के लिए जरूरी चीजें भी सिखाना है।

विज्ञापन

नए पाठ्यक्रम के आधार पर होगा छात्रों का मूल्यांकन

नौवीं व दसवीं के पाठ्यक्रम में दो भाषा (एक भाषा अनिवार्य व एक अन्य भाषा), सोशल साइंस, गणित, साइंस कोर विषयों के अलावा व वैकल्पिक विषय के रूप में किसी स्किल विषय व हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन, आर्ट एजुकेशन को पढ़ना होगा। वहीं, अब छात्रों को तीन स्किल-आधारित सब्जेक्ट्स स्कूल कंप्यूटर ऐप्लिकेशन, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में से भी एक का चुनाव करना होगा। इस नए पाठ्यक्रम के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन होगा।

ग्यारहवीं-बारहवीं के पाठ्यक्रम में भाषा, ह्यूमेनिटीज, मैथमेटिक्स, साइंस, स्किल सब्जेक्ट, जनरल स्टडीज व हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन शामिल है। मालूम हो कि सीबीएसई की ओर से प्रत्येक वर्ष सत्र की शुरूआत से पहले ही पाठ्यक्रम को जारी किया जाता है, जिससे कि शुरूआत से पहले ही छात्रों को पता हो कि उन्हें क्या पढ़ना है और शिक्षकों को पता हो कि उन्हें क्या पढ़ाना है। बोर्ड की ओर से इस पाठ्यक्रम को वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।

आठ अप्रैल से 13 मई तक करियर काउंसलिंग वेबिनार होंगे आयोजित

अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड छात्रों की करियर की राह चुनने में भी मददगार बनेगा। दरअसल बोर्ड आठ अप्रैल से 13 मई तक करियर काउंसलिंग वेबिनार श्रृंखला आयोजित करने जा रहा है। स्कूल प्रिंसिपल, काउंसलर, शिक्षक, छात्र व अभिभावक इन श्रृंखलाओं का लाभ ले सकेंगे। सीबीएसई के अनुसार इन सत्रों का उद्देश्य करियर परामर्श में स्कूल प्रिंसिपलों, शिक्षकों और परामर्शदाताओं के पेशेवर विकास को बढ़ाना है, साथ ही छात्रों और अभिभावकों के लिए करियर संबंधी निर्णय लेने को बढ़ावा देना है।

पहले सत्र की शुरूआत आठ मई को होगी। यह ऑनलाइन शाम चार बजे से शाम पांच बजे तक छात्रों, अभिभावकों व एजुकेटर के लिए आयोजित किया जाएगा। इसमें सीबीएसई सचिव हिमांशु गुप्ता, सेंटर फॉर करियर डेवलपमेंट के निदेशक जितिन चावला, रोयॉलो बाए भारत की संस्थापक अंशिका कपूर छात्र के प्रोफाइल को बढ़ाने वाली डिजिटल रणनीतियों व एआई आधारित टूल्स, एक अच्छे प्रोफाइल के महत्व के विषय में बताएंगे। दूसरा सत्र 15 मई को आयोजित होगा जो कि स्कूल प्रिंसिपल के लिए होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed