फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Cbse Ctet December Result 2023 declared at ctet.nic.in know how to check ctet result

CBSE CTET Result Out: सीबीएसई सीटेट का रिजल्ट जारी, डिजी लॉकर पर ऐसे चेक करें परिणाम

Fri, 03 Mar 2023 07:04 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 03 Mar 2023 07:04 PM IST
सार

 CTET December Result: सीबीएसई सीटेट का परिणाम जारी हो चुका है। उम्मीदवार इसे डिजी लॉकर से चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कुछ चरणों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
Cbse Ctet December Result 2023 declared at ctet.nic.in know how to check ctet result
CTET 2023 Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CBSE CTET Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET- सीटीईटी यानी सीटेट) का परिणाम घोषित कर दिया है। CBSE CTET  दिसंबर 2022 का परिणाम आज यानी तीन मार्च, 2023 को जारी किया गया है। सीटीईटी परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध कराया गया है। 
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट के स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

CTET दिसंबर 2022 सत्र की परीक्षा 28 दिसंबर, 2022 और सात फरवरी, 2023 के बीच देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित की गई थी। CTET उत्तर कुंजी 14 फरवरी को जारी की गई थी और उम्मीदवारों से 17 फरवरी, 2023 तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई सीटीईटी 2022 फाइनल आंसर की भी जल्द जारी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

CBSE CTET 2022 Result दिसंबर 2022 कैसे चेक करें?

  • CBSE CTET 2022 परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए विस्तृत चरणों का पालन कर सकते हैं। 
  • सीबीएसई सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर CTET Dec 2022 परिणाम लिंक पर खोजें और क्लिक करें।
  • नए वेब पेज पर आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • सीटेट 2022 स्कोर कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • सीटेट परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।

डिजी लॉकर पर डाउनलोड करने के चरण
  • उम्मीदवारों को सबसे पहले प्ले स्टोर या आईओएस से डिजिलॉकर एप को डाउनलोड करना होगा।
  • अब अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर साइन इन करें।
  • यदि डिजी लॉकर पर एकाउंट नहीं बना है तो अपना एकाउंट बनाएं।
  • इसके लिए नाम,मोबाइल नंबर, लिंग, आधार संख्या आदि जैसे विवरण दर्ज करने होंगे।
  • अब एक ओटीपी आएगा।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद होमपेज खुल जाएगा।
  • "केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली" खोजें और विकल्प पर क्लिक करें।
  • सीटीईटी सर्टिफिकेट और सीटीईटी मार्कशीट विकल्प के बटन को चुनें।
  • उम्मीदवार को अपना नाम, रोल नंबर दर्ज कर वर्ष और महीने का चयन करना होगा।
  • सीटीईटी मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे।
  • सभी विवरण जमा करने के बाद, उम्मीदवारों को उनके डिजिलॉकर ऐप में स्थिति अपडेट मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed