CBSE CTET 2022: सीबीएसई ने शुरू की सीटेट की करेक्शन विंडो; ऐसे बदल सकते हैं आवेदन फॉर्म की जानकारी
CBSE CTET 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2022 के लिए सोमवार, 28 नवंबर को ऑनलाइन सुधार विंडो खोल दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE CTET 2022 Correction Window Starts: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2022 के लिए सोमवार, 28 नवंबर को ऑनलाइन सुधार विंडो खोल दी है। पंजीकृत उम्मीदवार तीन दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से अपने CTET फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2022 परीक्षा 16 दिसंबर, 2022 से 13 जनवरी, 2023 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होने वाली है। परीक्षा दो पालियों में होगी- सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित किया जाएगा।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि ऑनलाइन सुधार के लिए लिंक सोमवार, 28 नवंबर, 2022 से शनिवार, 03 दिसंबर, 2022 तक खोली जाएंगी। इस तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, इस अवधि के दौरान, यदि किसी विशेष शहर में क्षमता उपलब्ध है, तो उम्मीदवार अपनी पसंद का परीक्षा शहर भी बदल सकते हैं। यह सुविधा भी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही उपलब्ध होगी।
CBSE CTET 2022 आवेदन फॉर्म में संशोधन की प्रक्रिया
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। -
CTET Dec-22 के लिए ऑनलाइन सुधार पर क्लिक करें। -
एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें। -
आवश्यक सुधार करें और सबमिट करें। -
कॉपी डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
कमेंट
कमेंट X