CBSE CTET 2021: 20 सितंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी परीक्षा
CBSE CTET 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीटीईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू करने जा रहा है। वहीं इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर और जनवरी में किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत जल्द होने जा रही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई सीटीईटी 2021 के लिए पंजीकरण और परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 सितंबर 2021 से शुरू होगी। आपको बता दें यह परीक्षा दिसंबर और जनवरी में आयोजित की जाएगी। अभी तक ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जाती थी लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण बोर्ड ने ऑनलाइन ही परीक्षा लेने का निर्णय लिया है।
जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2021 तक है। बोर्ड द्वारा साझा किए गए नोटिस के अनुसार, परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी, 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूरे 20 (बीस) भाषाओं में आयोजित की जाएगी। परीक्षा तिथियां उम्मीदवारों को उनके संबंधित एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होंगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीटीईटी (सेंट्रल टीचर एजिब्लिटी टेस्ट) ऑनलाइन लिया जाएगा।
परीक्षा में आवेदन की महत्वपूर्ण जानकारी
सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जाकर होम पेज पर उपलब्ध सीबीएसई सीटीईटी 2021 लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन विवरण दर्ज करें या खुद को पंजीकृत करें। आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें व आवेदन शुल्क का भुगतान करें। सबमिट पर क्लिक करके आपका आवेदन जमा करने का पुष्टिकरण करें और भविष्य में आने वाले इस्तेमाल के लिए अपने आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें। ध्यान रहे सामान्य,ओबीसी से संबंधित उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए ₹1000 और पेपर 1 व 2 दोनों के लिए ₹1200 का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/डिफ से संबंधित उम्मीदवारों को या एबल्ड पर्सन श्रेणी को 1 पेपर के लिए ₹500 और दोनों पेपर के लिए ₹600 का भुगतान करना होगा। सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर 20 सितंबर से उपलब्ध होगी।
कमेंट
कमेंट X