फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Compartment Exam 2019 Date sheet released for class 10th and 12th Check here

सीबीएसई 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2 जुलाई से, यहां देखें डेटशीट

Fri, 24 May 2019 12:24 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Fri, 24 May 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
CBSE Compartment Exam 2019 Date sheet released for class 10th and 12th Check here
cbse

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। दोनों कक्षाओं के लिए कंपार्टमेंट परीक्षाओं की शुरुआत 2 जुलाई को होगी। 10वीं की परीक्षाएं 2 जुलाई से 10 जुलाई तक चलेंगी, जबकि 12वीं की सभी विषयों की परीक्षा 2 जुलाई को ही होंगी। परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक होंगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले प्रश्नपत्र दिया जाएगा। 

विज्ञापन


रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा 30 जून तक संपन्न करानी होगी, जबकि प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 5 जुलाई को होगी। उल्लेखनीय है कि 10वीं में इस बार 1,38,705 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई थी, जबकि 12वीं में यह संख्या 99,207 थी।

विज्ञापन

10वीं कक्षा की परीक्षाओं की तिथि
2 जुलाई -  साइंस    
3 जुलाई -  हिंदुस्तान म्यूजिक वोकल व अंग्रेजी
5 जुलाई -  गणित
6 जुलाई -  होम साइंस व संस्कृत
9 जुलाई -  हिंदी कोर्स समेत 19 क्षेत्रीय भाषाएं, फाउंडेशन
ऑफ आईटी, इंर्फोमेशन ऑफ टूरिज्म
10 जुलाई - सोशल साइंस

सीबीएसई ने कहा है कि कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम कब आएगा, इस संबंध में अभी किसी सवाल का जवाब नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा के संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने के लिए यहां क्लिक करें।
12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की डेटशीट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की डेटशीट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed