CBSE 2021: पाठ्यक्रमों में हुआ बदलाव, अब पढ़ाया जाएगा यह नया विषय, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
माइक्रोसॉफ्ट की मदद से सत्र 2021-2022 में कक्षा छठवीं से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों को कोडिंग और कक्षा आठवीं से लेकर बारहवीं तक के छात्रों को डेटा साइंस पढ़ाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीएसई ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कक्षा छठवीं से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए नए विषय के रूप में कोडिंग और डेटा साइंस को करिकुलम में जोड़ा है। माइक्रोसॉफ्ट की मदद से सत्र 2021-2022 में कक्षा छठवीं से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों को कोडिंग और कक्षा आठवीं से लेकर बारहवीं तक के छात्रों को डेटा साइंस पढ़ाया जाएगा। यह जानकारी शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने अपने ट्विटर के माध्यम से साझा की है।
भावी पीढ़ियों को नए जमाने के कौशल के साथ सशक्त बनाएगा सीबीएसई
शिक्षा मंत्री ने लिखा है कि हमने एनईपी 2020 के तहत स्कूलों में कोडिंग और डेटा साइंस शुरू करने का वादा किया है। आज, मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि सीबीएसई ने वर्ष 2021 के सत्र में ही वादे को पूरा किया। माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से सीबीएसई भारत की भावी पीढ़ियों को नए जमाने के कौशल के साथ सशक्त बना रहा है।
Under #NEP2020, we promised to introduce coding & data science in schools. Today, I'm happy to see #CBSE fulfilling the promise right in the session of yr 2021 itself. In association with @Microsoft, @cbseindia29 is empowering India's future generations with new-age skills. Kudos pic.twitter.com/VJIWwi2GNW
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) June 4, 2021
डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने में मदद करेंगे ये कौशल
सीबीएसई अध्यक्ष मनोज आहूजा कहते हैं कि कोडिंग और डेटा साइंस जैसे विषय छात्रों और शिक्षकों को डिजिटल की दुनिया में आगे बढ़ने में मदद करेंगे। वहीं माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के कार्यकारी निदेशक नवतेज ने मीडिया से कहा कि सीबीएसई के साथ मिलकर हम भारत के भावी कार्यबल को भविष्य की नई दुनिया के लिए तैयार करेंगे।
कमेंट
कमेंट X