फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE collaborate with microsoft to introduce data science and coding in class 6th to 12th, education minister shared details

CBSE 2021: पाठ्यक्रमों में हुआ बदलाव, अब पढ़ाया जाएगा यह नया विषय, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Fri, 04 Jun 2021 12:33 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 04 Jun 2021 12:33 PM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट की मदद से सत्र 2021-2022 में कक्षा छठवीं से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों को कोडिंग और कक्षा आठवीं से लेकर बारहवीं तक के छात्रों को डेटा साइंस पढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
CBSE collaborate with microsoft to introduce data science and coding in class 6th to 12th, education minister shared details
CBSE - फोटो : social media

विस्तार

सीबीएसई ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कक्षा छठवीं से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए नए विषय के रूप में कोडिंग और डेटा साइंस को करिकुलम में जोड़ा है। माइक्रोसॉफ्ट की मदद से सत्र 2021-2022 में कक्षा छठवीं से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों को कोडिंग और कक्षा आठवीं से लेकर बारहवीं तक के छात्रों को डेटा साइंस पढ़ाया जाएगा। यह जानकारी शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने अपने ट्विटर के माध्यम से साझा की है।

विज्ञापन

भावी पीढ़ियों को नए जमाने के कौशल के साथ सशक्त बनाएगा सीबीएसई

शिक्षा मंत्री ने लिखा है कि हमने एनईपी 2020 के तहत स्कूलों में कोडिंग और डेटा साइंस शुरू करने का वादा किया है। आज, मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि सीबीएसई ने वर्ष 2021 के सत्र में ही वादे को पूरा किया। माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से सीबीएसई भारत की भावी पीढ़ियों को नए जमाने के कौशल के साथ सशक्त बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने में मदद करेंगे ये कौशल

सीबीएसई अध्यक्ष मनोज आहूजा कहते हैं कि कोडिंग और डेटा साइंस जैसे विषय छात्रों और शिक्षकों को डिजिटल की दुनिया में आगे बढ़ने में मदद करेंगे। वहीं माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के कार्यकारी निदेशक नवतेज ने मीडिया से कहा कि सीबीएसई के साथ मिलकर हम भारत के भावी कार्यबल को भविष्य की नई दुनिया के लिए तैयार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed