CBSE Results 2023: सीबीएसई रिजल्ट का इंतजार खत्म; ऐसे मिलेगी ऑनलाइन मार्क शीट, पढ़ें दिशा-निर्देश
CBSE Results 2023 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने कक्षा 10वीं 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने डिजीलॉकर के लिए सुरक्षा पिन पर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। सीबीएसई रिजल्ट से जुड़ी खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए MY Results Plus Results.Amarujala.Com क्लिक करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Results 2023 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने अब डिजीलॉकर के लिए सुरक्षा पिन पर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। डिजीलॉकर ने ट्वीट करते हुए रिजल्ट देखने की पूरी प्रक्रिया बताई है। साथ ही कहा है कि छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। नतीजे जारी हो चुके हैं।
सीबीएसई रिजल्ट से जुड़ी खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए MY Results Plus Results.Amarujala.Com क्लिक करें।
सीबीएसई के मुताबिक, स्कूलों को छात्रों के साथ सुरक्षा पिन साझा करनी होगी। सीबीएसई ने स्कूलों को सर्कुलर भेज दिया है। छात्र ध्यान दें कि इस पिन से आपको उनका डिजीलॉकर अकाउंट बनाना होगा। सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं के छात्र डिजीलॉकर से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
सीबीएसई रिजल्ट से जुड़ी खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए MY Results Plus Results.Amarujala.Com क्लिक करें।
नोटिस के अनुसार, छात्रों के डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता को और मजबूत करने के लिए, पिछले साल सीबीएसई ने छात्रों के डिजीलॉकर खातों के लिए छह अंकों का सुरक्षा पिन आधारित एक्टिवेशन शुरू किया था। छात्रों के अनुसार सुरक्षा पिन फाइल स्कूलों को उनके डिजीलॉकर खातों में उपलब्ध कराई जा रही है, जहां से स्कूल बोर्ड द्वारा बताए अनुसार सुरक्षा पिन डाउनलोड कर सकते हैं और व्यक्तिगत छात्रों को प्रसारित कर सकते हैं।
CBSE Result on DigiLocker
कमेंट
कमेंट X