सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परिणाम: सीबीएसई के अधिकारी का बड़ा बयान, जल्द जारी होगी मूल्यांकन नीति
कक्षा 12 के लिए सीबीएसई मूल्यांकन मानदंड पर विचार किया जा रहा है। दो हफ्ते बाद इसे जारी कर दिया जाएगा। इस तरह से बारहवीं का रिजल्ट जुलाई के अंत तक ही आने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कक्षा 12 के लिए सीबीएसई मूल्यांकन मानदंड पर विचार किया जा रहा है। दो हफ्ते बाद इसे जारी कर दिया जाएगा। अभी विशेषज्ञ सभी संभावनाओं पर चर्चा कर रहे हैं। उसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यह बात सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कही है। दरअसल बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द होने के बाद से ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) मूल्यांकन नीति बनाने में जुटी हुई है। लगभग 10 से 15 दिन के अंदर मूल्यांकन के लिए नीति बनकर तैयार हो जाएगी। इस तरह से बारहवीं का रिजल्ट जुलाई के अंत तक ही आने की संभावना है।
CBSE evaluation criteria for Class 12 are under consideration and it would take upto 2 weeks. Experts would look at all the possibilities and make a decision: CBSE Secretary Anurag Tripathi pic.twitter.com/ksDRAuHbgl
— ANI (@ANI) June 3, 2021विज्ञापन
दसवीं कक्षा से पहले बारहवीं का परिणाम होगा घोषित
सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक ने बताया है कि सीबीएसई द्वारा 10वीं-12वीं का परिणाम अलग-अलग दिन निकाला जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीबीएसई बारहवीं कक्षा को प्राथमिकता दे रही है। बता दें कि पहले दसवीं का रिजल्ट 20 जून को जारी होना था लेकिन हाल ही में बोर्ड ने दसवीं के अंक जमा कराने की तिथि को आगे बढ़ा कर 30 जून कर दिया था। इस कारण से दसवीं का रिजल्ट जून में जारी नहीं हो सकेगा।
प्रैक्टिकल कराने की जल्दबाजी न करें विद्यालय
सीबीएसई का कहना है कि कोविड-19 की स्थितियों के कारण जिन स्कूलों में कुछ प्रैक्टिकल नहीं हो सके। उन स्कूलों को प्रैक्टिकल कराने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। बोर्ड ने छात्र हित में फैसला लिया है। ऐसे में स्कूलों को बोर्ड के इतर जाकर उसके विरोध काम नहीं करना चाहिए। दरअसल देशभर में सीबीएसई से संबद्ध कुछ स्कूलों से ऐसी सूचना मिल रही है कि वो बच्चों को प्रैक्टिकल के लिए बुला रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि मूल्यांकन के लिए जो पॉलिसी तैयार की जाएगी उसमें प्रैक्टिकल के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।
कमेंट
कमेंट X