फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 12 Evaluation Criteria 2021 for promoted students is expected to announce today

Cbse Class 12 : आज जारी हो सकता है 12वीं के लिए सीबीएसई इवैल्यूएशन क्राइटेरिया

Mon, 14 Jun 2021 11:36 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 14 Jun 2021 11:36 AM IST
सार

सीबीएसई कक्षा 12वीं का मूल्यांकन मानदंड एक बार जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर मूल्यांकन की प्रक्रिया देख सकते हैं।

विज्ञापन
CBSE Class 12 Evaluation Criteria 2021 for promoted students is expected to announce today
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 मूल्यांकन मानदंड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से कक्षा 12वीं का मूल्यांकन मानदंड 14 जून को जारी किया जा सकता है। 12 लाख से अधिक छात्र मूल्यांकन प्रक्रिया पर स्पष्टता की प्रतीक्षा कर रहे हैं। एक बार जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर सीबीएसई कक्षा 12वीं मूल्यांकन मानदंड 2021 की प्रक्रिया देख सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सभी छात्रों के लिए एक उचित फॉर्मूला को अंतिम रूप देने के लिए अधिकारियों को 15 दिन का समय दिया था।

विज्ञापन

 

कक्षा 12वीं के लिए रिजल्ट इवैल्यूएशन क्राइटेरिया जारी होने के बाद यह पता लग जाएगा कि 12वीं के छात्र किस आधार पर पास किए जाएंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर इवैल्यूएशन क्राइटेरिया जारी करने के संबंध में सीबीएसई बोर्ड की तरफ से कोई एलान नहीं किया गया है, लेकिन तमाम मीडिया रिपोर्ट में इसका दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि कक्षा 12वीं के मूल्यांकन मानदंड के लिए 20:30:50 का फॉर्मूला स्वीकार्य हो सकता है। इसमें बच्चे के कक्षा 10वीं के प्रदर्शन को 20%, कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 2021 को 30% और कक्षा 12वीं के अंकों के आंतरिक मूल्यांकन के लिए 50% वेटेज दिया जाना है। कक्षा 12वीं के आंतरिक मूल्यांकन के लिए, स्कूलों ने विभिन्न परीक्षाओं में छात्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को चुनने का सुझाव दिया है। 

विज्ञापन

 

गाैरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की मांग याचिका पर सुनवाई करते हुए गुरुवार तीन जून को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वह खुश है कि सीबीएसई और आईसीएसई कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस दिनेश माहेश्वरी की पीठ ने तब सीबीएसई और आईसीएसई से आंतरिक मूल्यांकन के लिए निर्धारित मानकों के बारे में जानना चाहा था। इसके लिए पीठ ने सीबीएसई को दो सप्ताह में दिशा-निर्देश लाने के लिए कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तब सुनवाई के दौरान सीबीएसई की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने पीठ को जानकारी दी थी कि एक जून को सीबीएसई ने 12वीं की परीक्षा को रद्द करने का निर्णय किया था। वेणुगोपाल ने कहा था कि दो हफ्ते में आंतरिक मूल्यांकन के लिए मानक निर्धारित कर दिए जाएंगे। जिसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई दो हफ्ते के लिए टाल दी। मालूम हो कि सीबीएसई के बाद आईसीएसई ने भी 12वीं की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed