फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 10th results will be declared most likely by July 20 and Class 12th by July 31,Students can appear for examinations, Says CBSE Exam Controller

सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक बोले: 20 और 31 जुलाई तक आएंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट, परीक्षा का भी विकल्प

Thu, 17 Jun 2021 03:47 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 17 Jun 2021 03:47 PM IST
सार

कक्षा 10वीं के परिणाम 20 जुलाई तक और कक्षा 12वीं के परिणाम 31 जुलाई तक घोषित किए जाने की संभावना है। 

विज्ञापन
CBSE Class 10th results will be declared most likely by July 20 and Class 12th by July 31,Students can appear for examinations, Says CBSE Exam Controller
सीबीएसई परीक्षा रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि जो छात्र अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे शारीरिक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। हम आवेदकों की सही संख्या जानने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करेंगे। कक्षा 10वीं के परिणाम 20 जुलाई तक और कक्षा 12वीं के परिणाम 31 जुलाई तक घोषित किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन


विज्ञापन


भारद्वाज ने कहा कि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम कक्षा 10वीं के सर्वश्रेष्ठ तीन विषयों के 30% अंक, कक्षा 11वीं के 30% अंक और 12वीं कक्षा के यूनिट टेस्ट, मिड-टर्म या प्री-बोर्ड परीक्षा के 40% अंक जोड़कर तैयार किए जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE 12th board exam 2021


यह भी पढ़ें : CBSE 12th Result Update: सीबीएसई ने बताई मूल्यांकन नीति, 31 जुलाई तक तैयार होगा परिणाम


सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक के स्पष्टीकरण से पहले, गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय में हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने न्यायालय को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की मूल्यांकन प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया था। केंद्र सरकार की ओर पेश अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने बताया कि कक्षा 12वीं का परिणाम कक्षा 10वीं और 11वीं के 5 विषयों में से सबसे ज्यादा अंक पाने वाले 3 विषयों के अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही इसमें कक्षा 12वीं के यूनिट, टर्म और प्रैक्टिकल परीक्षाओं में प्राप्त अंकों को भी आधार बनाया जाएगा।
 

अटॉर्नी जनरल ने कोर्ट को बताया था कि प्रत्येक स्कूल को तीनों परीक्षाओं में प्राप्त छात्रों के अंकों पर विचार करने के लिए एक परिणाम समिति बनानी होगी, जिसे सीबीएसई की मॉडरेशन कमेटी द्वारा जांचा जाएगा। सुनवाई के दौरान, अटॉर्नी जनरल ने यह भी आश्वासन दिया था कि जो छात्र वर्तमान मूल्यांकन प्रणाली के माध्यम से प्राप्त अंक / ग्रेडिंग से संतुष्ट नहीं हैं, वे शारीरिक परीक्षाओं में शामिल होकर अपने परिणाम को बेहतर कर सकते हैं या अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं। उन्हें परीक्षाओं में बैठने का मौका दिया जाएगा। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने भी इसकी पुष्टि की है। 




विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed