फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Central Sector Scholarship 2024-25 registration begins at scholarships.gov.in; apply by October 31

CBSE Scholarship 2024-25: 12वीं पास मेधावियों को सीबीएसई दे रहा 20000 तक छात्रवृत्ति, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

Fri, 13 Sep 2024 02:06 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 13 Sep 2024 02:06 PM IST
सार

CBSE Central Sector Scholarship 2024-25: सीबीएसई ने सीबीएसई सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप के लिए आज पंजीकण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
CBSE Central Sector Scholarship 2024-25 registration begins at scholarships.gov.in; apply by October 31
Scholarship, छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CBSE Central Sector Scholarship 2024-25: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए केंद्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति योजना (CSSS) के लिए आज, 13 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP), scholarships.gov.in पर नए ऑनलाइन आवेदन या छात्रवृत्ति के नवीनीकरण के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इच्छुक आवेदक समय पर आवेदन करके अपने आवेदनों को संस्थानों द्वारा सत्यापित करवा लें, ताकि उनके आवेदन रद्द न हों। यदि संस्थान द्वारा मांगे जाएं तो उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों की सूची प्रस्तुत करनी होगी, अन्यथा उनका आवेदन अमान्य माना जाएगा।
विज्ञापन


सीबीएसई की अधिसूचना के अनुसार, नए आवेदनों के लिए पंजीकरण; 2023 के लिए पहला नवीनीकरण; 2022 के लिए दूसरा नवीनीकरण, 2021 के लिए तीसरा नवीनीकरण और 2020 के लिए चौथा नवीनीकरण, उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। नवीनीकरण और नए आवेदनों के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?
यह योजना 2008 से चल रही है। सीएसएसएस योजना का उद्देश्य मेधावी छात्रों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करना और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के दौरान उनके दैनिक खर्चों में सहायता करना है। इस योजना के लिए पात्र होने के लिए आवेदक की पारिवारिक आय 4.5 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम होनी चाहिए। 

इतनी दी जाएगी  छात्रवृत्ती
सीबीएसई सीएसएसएस छात्रवृत्ति इस योजना का लक्ष्य प्रति वर्ष 82,000 छात्रवृत्तियां प्रदान करना है, जिनमें से 41,000 छात्रवृत्तियां लड़कों के लिए और 41,000 छात्रवृत्तियां लड़कियों के लिए हैं, जिन्हें 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए राज्य की जनसंख्या के आधार पर राज्य शिक्षा बोडौँ के बीच विभाजित किया गया है। 

इस योजना का लाभ कौन नहीं उठा सकता?
कक्षा 12 में अपनी शिक्षा के संबंधित स्ट्रीम में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र आवेदन के लिए पात्र हैं। जो छात्र पहले से ही किसी अन्य छात्रवृत्ति का लाभ उठा रहे हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। छात्रवृत्ति योजना के अनुसार, अभ्यर्थियों को पहले तीन वर्षों के लिए 12,000 रुपये प्रति वर्ष तथा चौथे और पांचवें वर्ष के लिए 20,000 रुपये प्रति वर्ष की वित्तीय सहायता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed