{"_id":"5fdc3f6e53901044a70fda6f","slug":"cbse-boards-exam-2021-when-will-the-exams-be-held-education-minister-will-give-information-on-this-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Board Exam 2021: कब होंगी दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं? शिक्षा मंत्री इस दिन देंगे जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE Board Exam 2021: कब होंगी दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं? शिक्षा मंत्री इस दिन देंगे जानकारी
Fri, 18 Dec 2020 11:14 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री निशंक
- फोटो : social media
CBSE Class 10-12 Board Exams 2021: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' 22 दिसंबर को सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी घोषणा करेंगे। शिक्षा मंत्री 22 दिसंबर शाम चार बजे बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सोशल मीडिया के जरिए चर्चा करेंगे। शिक्षा मंत्री ट्विटर और फेसबुक लाइव के जरिए दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अभिभावकों और छात्रों की चिंताओं पर जवाब देंगे और परीक्षा को लेकर बड़ी घोषणा करने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले शिक्षा मंत्री गुरुवार को सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं पर सोशल मीडिया के जरिए संवाद करने वाले थे, लेकिन उनका यह कार्यक्रम स्थगित हो गया था और इसे आगे बढ़ाकर अब 22 दिसंबर को निर्धारित किया गया है। अब शिक्षा मंत्री 22 दिसंबर को बोर्ड परीक्षाओं पर छात्रों की चिंताओं पर चर्चा करेंगे और लाइव आएंगे। बता दें कि अभी तक सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कोई तिथि तय नहीं की है और न ही कोई कार्यक्रम जारी किया है। इससे पहले सोशल मीडिया पर ऐसे कई पोस्ट वायरल हुए थे, जिनमें 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च 2021 में किये जाने की बात कही जा रही थी। जिस पर सीबीएसई ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि बोर्ड की तरफ से अभी दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कोई कार्यक्रम और जानकारी साझा नहीं की गई है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X