फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   cbse board term 1 result likely to release on various platforms, know how to check it here  

CBSE Term 1 Results: सीबीएसई स्कूलों के अलावा इन माध्यमों से भी जारी कर सकता है बोर्ड परीक्षा का परिणाम

Sat, 12 Mar 2022 01:02 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 12 Mar 2022 01:02 PM IST
सार

CBSE Term 1 Results: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10वीं और बारहवीं के टर्म 1 बोर्ड परीक्षा का परिणाम को उमंग एप (UMANG App) पर भी जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
cbse board term 1 result likely to release on various platforms, know how to check it here  
CBSE Term 1 Results - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CBSE Term 1 Results: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं बोर्ड के टर्म 1 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। छात्रों के परिणाम उनके संबंधित स्कूलों के पास में उपलब्ध हैं। हालांकि, सीबीएसई जल्द ही कई अन्य माध्यमों से भी छात्रों को बोर्ड परीक्षा का परिणाम उपलब्ध करा सकता है। आईए जानते हैं उन माध्यमों के बारे में..

विज्ञापन

CBSE Term 1 Results: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो सकते हैं परिणाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं टर्म-1 परीक्षा के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbse results.nic.in और www.cbse.gov.in पर भी जारी कर सकता है। ऐसी खबर है कि इसके लिए छात्रों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE Term 1 Results:सीबीएसई डिजीलॉकर एप की मदद से
बीते साल की तरह इस बार भी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम डिजीलॉकर एप पर भी जारी किए जा सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करना होगा। इसके अलावा छात्र डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाकर भी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। 

विज्ञापन

CBSE Term 1 Results:उमंग एप की मदद से
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10वीं और बारहवीं के टर्म 1 बोर्ड परीक्षा का परिणाम को उमंग एप (UMANG App) पर भी जारी किया जा सकता है। उमंग एप को इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD)की ओर से बनाया गया एप है। छात्र Google PlayStore (Android) या ऐप स्टोर (iOS) से जाकर एस एप को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के लॉगिन करें और अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 

CBSE Term 1 Results: एसएमएस के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं परिणाम
सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा के परिणाम छात्र एसएमएस के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। छात्रों को इसके लिए उन्हें अपने पंजीकृत नंबर से बोर्ड द्वारा टोल फ्री नंबर पर एसएमएस करना होगा। हालांकि, अब तक सीबीएसई की ओर से इन माध्यमों पर परिणाम जारी होने को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed