CBSE 10th Term 1 Results: सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा में नहीं होगा कोई भी फेल, जानिए क्या है इसका कारण?
CBSE 10th Term 1 Results: सीबीएसई टर्म-1 परीक्षाओं में इस साल कोई भी छात्र फेल और कंपार्टमेंट की श्रेणी में नहीं आया है। ऐसा इसलिए है क्योकि यह केवल आधे सत्र की ही परीक्षा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE 10th Term 1 Results: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं बोर्ड टर्म 1 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्रों के परिणाम संबंधित स्कूलों को भेजे गए हैं। छात्र अपने परिणाम यहां जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
CBSE 10th Term 1 Results: नहीं मिलेगी मार्कशीट
सीबीएसई ने पहले ही इस बात की सूचना जारी कर दी थी कि टर्म-1 के परीक्षा परिणाम में केवल छात्रों के विषयवार अंक हीं प्रदर्शित किए जाएंगे। छात्रों को फाइनल मार्कशीट अप्रैल से आयोजित की जाने वाली टर्म 2 परीक्षा के परिणाम के बाद जारी किए जाएंगे।
CBSE 10th Term 1 Results: नहीं हुआ कोई भी फेल
सीबीएसई टर्म-1 परीक्षाओं में इस साल कोई भी छात्र फेल और कंपार्टमेंट की श्रेणी में नहीं आया है। ऐसा इसलिए है क्योकि यह केवल आधे सत्र की ही परीक्षा है। टर्म 2 की परीक्षा के पूरा होने के बाद छात्रों के दोनों परीक्षाओं के अंकों का मिलान कर के पास, फेल या कंपार्टमेंट की घोषणा की जाएगी।
CBSE 10th Term 1 Results: छात्रों के पास में एक और मौका
जिन छात्रों को इस साल की बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन न कर पाने का मलाल है, वह अफसोस न करें। छात्रों के पास में बेहतर प्रदर्शन का एक और मौका शेष है। छात्र जिन विषयों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, वह टर्म-2 परीक्षा के लिए उन विषयों की बेहतर ढंग से तैयारी कर लें। इस बार बोर्ड की ओर से टर्म-1 और टर्म-2 के परिणामों का एक साथ आंकलन कर के हीं अंतिम मार्कशीट जारी की जाएगी।
CBSE 10th Term 1 Results: नवंबर-दिसंबर, 2021 में हुई थी टर्म-1 परीक्षा
सीबीएसई की ओर से आयोजित की गई दसवीं और बारहवीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा नवंबर-दिसंबर, 2021 में आयोजित की गई थी। अनुमान के मुताबिक इन परीक्षाओं में करीब 36 लाख छात्रों ने भाग लिया था। सीबीएसई ने बीते दिन टर्म-2 परीक्षा के विस्तृत शेड्यूल को भी जारी कर दिया है। टर्म-2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2022 से किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से बहुवैकल्पिक और गैरवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X