{"_id":"5d287cc88ebc3e6cb5683af5","slug":"cbse-board-students-have-more-than-40-000-seats-in-du-list-is-available","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू की 40 हजार से ज्यादा सीटों पर इस बोर्ड के स्टूडेंट्स ने मारी बाजी, यहां है पूरी लिस्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
डीयू की 40 हजार से ज्यादा सीटों पर इस बोर्ड के स्टूडेंट्स ने मारी बाजी, यहां है पूरी लिस्ट
Fri, 12 Jul 2019 05:57 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Fri, 12 Jul 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
इस साल, सीबीएसई बोर्ड के छात्रों की संख्या डीयू में दाखिले के लिए ज्यादा है। बता दें डीयू ने कुछ आंकड़ों की जानकारी दी हैं, जिसके मुताबिक 42547 प्रवेश सिर्फ सीबीएसई बोर्ड के छात्र-छात्राओं ने लिए हैं। आईसीएससीई बोर्ड के 1859 प्रवेश, हरियाण बोर्ड के छात्रों के 821 प्रवेश और उत्तर प्रदेश बोर्ड के 637 प्रवेश हुए हैं। यानी सबसे ज्यादा संख्या सीबीएसई के छात्रों की है। बता दें कि डीयू में 85 फीसदी से भी ज्यादा सीटों को भरा जा चुका हैं।
विज्ञापन
अब केवल आरक्षित वर्ग और सामान्य के लिए सीटें भरी जाएंगी। सोमवार को चौथी कट-ऑफ जारी होगी , जिसके आधार पर एडमिशन लिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार ये भी खबर भी सामने आई है कि गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने अपना एडमिशन रद्द करवाया।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार डीयू ने जो तीसरी कटऑफ जारी की थी उसके आखिरी दिन रात 8 बजे तक 54146 छात्रों ने प्रवेश लिया है। बता दें, डीयू ने बुधवार को 50 हजार से ज्यादा सीटों पर प्रवेश का आंकड़ा जारी किया था और जब दोबारा आकड़े सामने आए तो पता चला कि गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने अपना प्रवेश रद करवाया है। दिल्ली विश्वविद्यालय में 4670 प्रवेश रद्द हुए जिसमें से 1290 प्रवेश दोबारा हुए।
विज्ञापन
शिक्षा की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X