फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Results 2021: 12th result will be released soon, check on what basis you will get marks and how to plan your career after this, safalta

CBSE Board Results 2021: जल्द जारी होगा 12वीं का रिजल्ट, जानिए किस आधार पर मिलेंगे अंक और कैसे करें करियर प्लान

Sat, 19 Jun 2021 02:40 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 19 Jun 2021 02:40 PM IST
सार

सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट बनाने का फॉर्मूला जारी कर दिया है। सीबीएसई के 12वीं के स्टूडेंट्स अब तक असमंजस की स्थिति में थे लेकिन अब इस ऐलान के बाद वो अपने करियर के लिए आगे की प्लानिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन
CBSE Board Results 2021: 12th result will be released soon, check on what basis you will get marks and how to plan your career after this, safalta
Safalta.com

विस्तार

कोरोना की वजह से बोर्ड परीक्षाओं के रद्द होने के बाद केंन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है। दरअसल सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट बनाने का फॉर्मूला जारी कर दिया है। सीबीएसई 12वीं के स्टूडेंट्स का रिजल्ट उनकी पिछले तीन सालों की परफॉर्मेंस के आधार पर जारी करेगा जिसका मतलब है कि छात्रों को उनके 12वीं के यूनिट टेस्ट मिड टर्म और प्री-बोर्ड एग्जाम के साथ ही 11वीं और 10वीं में मिले अंकों के आधार पर मार्क्स दिए जाएंगे। हालांकि सीबीएसई द्वारा जारी 30:30:40 के फॉर्मूले को लेकर स्टूडेंट्स कंफ्यूज हैं जिसे हम इस आर्टिकल में दूर कर रहे हैं।
विज्ञापन


जानिए किस आधार पर मिलेंगे नंबर:
10वीं के 30 फीसदी, 11वीं के 30 फीसदी और 12वीं के 40 फीसदी अंक को मूल्यांकन का आधार बनाया गया है। हालांकि कई छात्र इसे लेकर थोड़े कन्फ्यूज भी हैं। इसलिए इस खबर में हम आपको पूरी जानकारी देंगे कि कैसे सीबीएसई छात्रों का रिजल्ट तैयार करेगा और कैसे स्टूडेंट्स को उनके 10वीं, 11वीं और 12वीं की परफॉर्मेंस के आधार पर आंका जाएगा।
विज्ञापन


10वीं, 11वीं और 12वीं के आधार पर बनेगा रिजल्ट:
-छात्रों को उनकी 12वीं क्लास के दौरान यूनिट टेस्ट, मिड टर्म और प्री-बोर्ड एग्जाम की परफॉर्मेंस के आधार पर मार्क्स मिलेंगे। इसका वेटेज 40% होगा।
-वहीं, 11वीं कक्षा के सभी विषयों के थ्योरी पेपरों के मार्क्स लिए जाएंगे। छात्र का 30 फीसदी रिजल्ट इस पर निर्भर करेगा।
-जबकि कक्षा 10वीं के 5 में से बेस्ट 3 पेपरों के थ्योरी वाले हिस्से के मार्क्स लिए जाएंगे। छात्र का 30 फीसदी रिजल्ट इस पर निर्भर करेगा।

रिजल्ट के बाद छात्रों के पास ये हैं करियर ऑपशन्स:
सीबीएसई के 12वीं के स्टूडेंट्स अब तक असमंजस की स्थिति में थे लेकिन अब इस ऐलान के बाद वो अपने करियर के लिए आगे की प्लानिंग कर सकते हैं। 12वीं के बाद ज्यादातर छात्र किसी भी स्ट्रीम में ग्रैजुएशन करने की ही सोचते हैं लेकिन ग्रेजुएशन के अलावा भी कई ऐसे ऑपशन्स हैं जिन्हें सीधे 12वीं के बाद अपनाया जा सकता है। खास बात ये है कि 12वीं के बाद कई सरकारी नौकरी और बड़ी-बड़ी प्राइवेट नौकरियों के दरवाजे भी खुल जाते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ करियर ऑपशन्स की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


1- एकेडमिक्स
2- कॉर्मिशियल पायलट ट्रेनिंग
3- SSC-MTS और SSC- CHSL
4- NEET 
5- NDA
6- रेलवे
7- पॉलिटेक्निक
8- IIT-JEE

www.safalta के साथ करें करियर प्लान :
अगर आप इंटर पास कर चुके हैं और आपका भी सपना सरकारी नौकरी करने का है तो आप उसकी तैयारी के लिए  www.safalta.com  द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कोर्सेज को ज्वॉइन कर सकते हैं। यहां NDA, SSC MTS-CHSL और पॉलिटेक्निक जैसे सीधे 12वीं के बाद के करियर ऑपशन्स की तैयारी कराने के लिए कई कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेज में  एडमिशन लेकर घर बैठे अपनी तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की अभी अपने फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर या इस लिंक  http://bit.ly/SAFALTA-APP से सफलता ऐप डाउनलोड करें और अपने मनपसंद कोर्स में एडमिशन ले। इसके अलावा आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र इस लिंक https://www.safalta.com/free-courses-21 की मदद से www.safalta.com पर चल रहे कई फ्री कोर्सेस को भी ज्वॉइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed