फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Exams 2022 CBSE will release term-1 board examination datesheet today, know how to see

CBSE Exams 2022: नवंबर-दिसंबर में होगी 10वीं और 12वीं की टर्म-1 परीक्षा, सीबीएसई ने जारी की डेटशीट

Mon, 18 Oct 2021 09:48 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 18 Oct 2021 09:48 PM IST
सार

CBSE Board Exams 2022: आमतौर पर डेटशीट दिसंबर में जारी की जाती है लेकिन इस बार बोर्ड परीक्षा के दो भागों में होने के कारण इसे अक्तूबर में ही जारी किया गया है।

विज्ञापन
CBSE Exams 2022 CBSE will release term-1 board examination datesheet today, know how to see
CBSE Board Exams 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय सेकेंडरी शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की टर्म-1 परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। 10वीं की परीक्षा 30 नवंबर से जबकि 12वीं की परीक्षा पहली दिसंबर से शुरू होगी। 12वीं की परीक्षा 22 दिसंबर को समाप्त होगी जबकि 10वीं की 11 दिसंबर को समाप्त होगी। 

विज्ञापन


सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 10वीं परीक्षा के पहले दिन सोशल साइंस का पेपर होगा जबकि दो दिसंबर को विज्ञान, 3 दिसंबर को गृह विज्ञान, 4 दिसंबर को मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड, और मैथमेटिक्स बेसिक, 8 दिसंबर को कंप्यूटर, 9 दिसंबर को हिंदी कोर्स ए एवं बी और 11 दिसंबर को अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य की परीक्षा होगी। भारद्वाज के अनुसार इन मुख्य विषयों के अलावा अन्य छोटे विषयों की परीक्षा तिथि सीधे स्कूलों को भेजी जाएगी। इनकी परीक्षा 17 नवंबर से होगी।
विज्ञापन


12वीं की परीक्षा में पहले दिन यानी 1 दिसंबर को समाजशास्त्र, 3 तारीख को इंग्लिश कोर, 6 को गणित, 7 को शारीरिक शिक्षा, 8 को बिजनेस स्टडीज, 9 को ज्योग्रॉफी, 10 को फीजिक्स, 11 को सायकोलॉजी, 13 को अकाउंटेंसी, 14 को केमेस्ट्री, 15 को इकोनॉमिक्स, 16 को हिंदी इलेक्टिव और कोर, 17 को पॉलिटिकल साइंस, 18 को बायोलॉजी, 20 को हिस्ट्री, 21 को इन्फॉरमेटिक प्रैक्टिस और कंप्यूटर तथा 22 दिसंबर को होम साइंस की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर पेपर के लिए परीक्षा का समय डेढ़ घंटा होगा। ठंड के मौसम को देखते हुए परीक्षा सुबह 11.30 बजे शुरू होगी। अन्य छोटे विषयों की परीक्षा तिथि स्कूलों को सीधे भेजी जाएगी और इनकी परीक्षा 16 नवंबर से ही होगी।

इस डेट शीट को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट http://cbse.gov.in/ पर जारी किया गया है। आमतौर पर डेटशीट दिसंबर में जारी की जाती है लेकिन इस बार बोर्ड परीक्षा के दो भागों में होने के कारण इसे अक्तूबर में ही जारी किया गया है।  





15 से 20 मिनट का समय प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए
बोर्ड द्वारा हाल ही में जानकारी दी गई थी कि छोटे विषयों की परीक्षा पहले, जबकि प्रमुख विषयों की परीक्षा बाद में ली जाएगी। परीक्षा की समय-सीमा 90 मिनट की होगी और इसे 10:30 के बजाय 11:30 से शुरू की जाएगी। परीक्षार्थियों को 15 से 20 मिनट का समय प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए दिया जाएगा।  

जो छात्र बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं वह सिलेबस और सैंपल पेपर को बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 2021 में सीबीएसई ने कोरोना महामारी के असर को देखते हुए 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था।  इसी परिस्थिति से बचने के लिए सत्र 2021-22 की परीक्षाओं को दो भागों में बांटा गया है। कई राज्यों के शिक्षा बोर्ड ने भी सीबीएसई के इस फॉर्मूले को अपनाया है।  


सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा की डेटशीट कैसे डाइनलोड करें

परीक्षार्थी नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर के डेटशीट को डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट http://cbse.gov.in/ पर जाएं।
2. होम पेज पर what’s new के लिंक पर क्लिक करें। 
3. पेज पर दिखाई दे रहें कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं की डेटशीट पर क्लिक करें। 
4. आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा। 
5. डेटशीट को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।  

कई राज्यों के शिक्षा बोर्ड ने भी सीबीएसई के फार्मूले को अपनाया 
सीबीएसई द्वारा कुल 189 विषयों की परीक्षा ली जाती है, जिसे पूरा करने में 40 से 45 दिनों का समय लगता है। परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए बोर्ड ने विषयों को दो भागों में बांट दिया है। प्रमुख विषयों की परीक्षा डेट शीट के अनुसार आयोजित की जाएंगी और छोटे विषयों की परीक्षा के लिए सीबीएई द्वारा स्कूलों के समूह तैयार किए जाएंगे, जहां एक दिन में एक से अधिक विषयों की परीक्षा ली जाएगी। कई राज्यों के शिक्षा बोर्ड ने भी सीबीएसई के इस फॉर्मूले को अपनाया है।  

क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न  

टर्म-1 परीक्षा पैटर्न

  • सवाल बहुवैकल्पिक (ऑब्जेक्टिव) होंगे, इसमें केस और रीजनिंग के सवाल होंगे। 
  • अधिकतम अंकों की संख्या 50 होगी।
  • परीक्षा की समय-सीमा 90 मिनट की होगी। 
  • सिलेबस के आधे हिस्से से सवाल पूछे जाएंगे।  

टर्म-2 परीक्षा पैटर्न

  • लिखित (डिस्क्रिप्टिव) और बहुवैकल्पिक (ऑब्जेक्टिव) दोनों सवाल पूछे जाएंगे। 
  • अधिकतम अंकों की संख्या 50 होगी।
  • परीक्षा की समय-सीमा 90 मिनट की होगी। 
  • सिलेबस के आधे बचे हुए हिस्से से सवाल पूछे जाएंगे।
CBSE Exams 2022: नवंबर-दिसंबर में होगी 10वीं और 12वीं की टर्म-1 परीक्षा, सीबीएसई ने जारी की डेटशीट
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed