फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Exams 2021 Dates: When should exams be conducted?

CBSE Date Sheet 2021: जानिए, कब जारी होगी सीबीएसई दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं की डेटशीट?

Mon, 23 Nov 2020 05:15 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 23 Nov 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
CBSE Board Exams 2021 Dates: When should exams be conducted?
CBSE - फोटो : social media

CBSE Date Sheet 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं के लिए सीबीएसई डेटशीट 2021 जारी करेगा। विद्यार्थी सीबीएसई दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं की डेटशीट 2021 का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी का भी कहना है कि जल्द ही दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं की डेटशीट जारी की जाएगी। बताया जा रहा है कि बोर्ड 2021 की परीक्षा तैयारी में जुट गया है। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं की डेटशीट को लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Bihar ITICAT Admit Card 2020: इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
विज्ञापन



इस बीच सोशल मीडिया पर अगले साल होने वाली सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं को लेकर एक अफवाह फैल रही थी, जिसमें कहा जा रहा था कि बोर्ड मई में होने वाली परीक्षाओं को टाल रहा है। इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए सीबीएसई का कहना है कि बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन निश्चित रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कर्नाटक में 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, साल के अंत में होगी समीक्षा: विशेषज्ञ समिति


बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने यह बात एसोचैम द्वारा नई शिक्षा नीति पर आयोजित एक वेबीनार के दौरान कही। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन और मूल्यांकन की पद्धति को लेकर योजना बनाई जा रही है। बता दें कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी होगी। ऐसे में विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें और तारीखों को लेकर सोशल मीडिया पर फैलने वाली जानकारी पर यकीन न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed