CBSE: सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के पाठ्यक्रम में कटौती का किया खंडन; कहा- 'ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया'
CBSE Board Exam 2025: 'सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम में 15% की कमी की है...' हाल ही में ऐसी खबरें सुनने को मिल रहीं थी, लेकिन बोर्ड ने ऐसे किसी भी बदलाव का खंडन किया है। बोर्ड ने कहा है कि पाठ्यक्रम में कटौती को निर्णय नहीं लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Board Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम में 15% तक की कटौती और 40% आंतरिक मूल्यांकन वेटेज की शुरुआत की खबरें सुनने में आ रही थी। बोर्ड ने इनका संज्ञान लेते हुए अहम नोटिस जारी किया और इस तरह की खबरों को खारिज कर दिया है।
ऐसा बताया जा रहा था कि इंदौर में प्रिंसिपल समिट में यह घोषणा की गई थी, जिसका उद्देश्य गहन अध्ययन को प्राथमिकता देना और रटने की आदत को कम करना था। इसके तहत बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम में 15 फीसदी की कटौती की है।
एक अन्य प्रमुख समायोजन में आंतरिक मूल्यांकन के लिए बढ़ा हुआ भार शामिल है, जो अब अंतिम ग्रेड का 40% होगा, जबकि शेष 60% अंतिम बोर्ड परीक्षाओं पर आधारित होगा।
हालांकि, बोर्ड ने इस तरह के किसी भी बदलाव से साफ इनकार किया है और विभिन्न पोर्टल्स पर चल रही इस तरह की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।
बोर्ड ने क्या कहा?
बोर्ड की ओर से जारी ताजा नोटिस में लिखा है, "केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा बोर्ड परीक्षा 2025 के तहत कक्षा 10 और 12 का पाठ्यक्रम 15% घटाने और चुनिन्दा विषयों में ओपन बुक परीक्षा आयोजित कराने का समाचार, जो कि विभिन्न ऑनलाइन समाचार पटलों और समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया है, के सन्दर्भ में कृपया ध्यान दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा अपनी परीक्षा प्रणाली एवं आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली में इस तरह का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है और न ही इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना जारी की गई है। अतः बोर्ड द्वारा उपर्युक्त समाचार का खंडन किया जाता है।"
नोटिस में आगे लिखा है, "बोर्ड द्वारा इस प्रकार का कोई नीतिगत निर्णय नहीं लिया गया है। बोर्ड द्वारा नीतिगत बदलावों के बारे में कोई भी जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और परिपत्रों के माध्यम से जारी की जाती है। जनसामान्य को एतद्वारा सलाह दी जाती है कि ऐसे भ्रामक समाचारों से बचें और बोर्ड संबंधी सूचनाओं की अद्यतन जानकारी और सत्यापन के लिए बोर्ड वेबसाइट cbse.gov.in. देखें।"
कमेंट
कमेंट X