फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Exam 2021 : Students will knock the door of the supreme court against cbse

सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे विद्यार्थी : सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग जारी

Sat, 10 Apr 2021 04:28 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 10 Apr 2021 04:28 PM IST
सार

  • ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करने के विरोध में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे विद्यार्थी
  • बोर्ड परीक्षा की तैयारी जारी, सीबीएसई ने की परीक्षा केंद्रो की संख्या में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

विज्ञापन
CBSE Board Exam 2021 : Students will knock the door of the supreme court against cbse
CBSE - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा शुक्रवार को इस बात का एलान किया गया था कि दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई के इस फैसले के विरोध में विद्यार्थी अब सुप्रीम कोर्ट का रुख करने जा रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें - सीबीएसई के फैसले पर भड़कीं प्रियंका वाड्रा : कहा बोर्ड का व्यवहार गैर जिम्मेदाराना

विज्ञापन

ऐसे समझें पूरा मामला

बता दें देश में कोरोना वायरस के वर्तमान हालातों को देखते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं के तकरीबन एक लाख विद्यार्थियों ने पेटीशन पर हस्ताक्षर कर सरकार से मई में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने या ऑनलाइन आयोजित करने की मांग की थी। इसके साथ ही देशभर के परीक्षार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने मिलकर ट्विटर पर हैशटैग ‘कैंसल बोर्ड एग्जाम्स 2021’ को ट्रेंड कराया था। लेकिन सीबीएसई ने इन दोनों मांगों को खारिज करते हुए तय वक्त पर ही दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने का फैसला सुनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021: तय वक्त पर होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, केंद्रों की संंख्या में 50 फीसदी बढ़ोतरी


परीक्षा केंद्रों की संख्या में 2500 से भी ज्यादा की बढ़ोतरी 

सीबीएसई ने कहा कि परीक्षार्थियों की सुरक्षा के लिए इस साल परीक्षा केंद्रों की संख्या में भी 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जाएगी। अभी तक दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए पिछले साल के मुकाबले 2500 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों को चिन्हित किया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना  वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि इस साल करीब 7,500 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं होंगी।

यह भी पढ़ें - सीबीएसई बोर्ड: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बड़ा एलान, परीक्षा में मिलेगी यह राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed