फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Exam 2021: #EducationMinisterGoesLive, Ramesh Pokhriyal Today's Live Session at 4 PM

#EducationMinisterGoesLive: आज आ सकती है सीबीएसई परीक्षाओं की तारीख, शिक्षकों से संवाद करेंगे शिक्षा मंत्री निशंक

Tue, 22 Dec 2020 12:28 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 22 Dec 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
CBSE Board Exam 2021: #EducationMinisterGoesLive, Ramesh Pokhriyal Today's Live Session at 4 PM
Dr Ramesh Pokhriyal Nishank - फोटो : Amar Ujala

Board Exams 2021: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीखाें की घाेषणा आज हो सकती है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पाेखरियाल निशंक पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वे आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर 22 दिसंबर शाम 4 बजे साेशल मीडिया पर ऑनलाइन चर्चा करेंगे। इस चर्चा में विशेष रूप से शिक्षक मौजूद होंगेे। वे परीक्षाओं से जुड़े सवाल सीधे केंद्रीय शिक्षा मंत्री से पूछ सकेंगे। आम तौर पर बाेर्ड परीक्षा की घाेषणा नवंबर में होती है, पर इस बार कोरोना  महामारी के कारण एलान में देरी हो रही है। 

विज्ञापन


इससे पहले भी छात्रों से बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा था कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को लेकर उन्हें बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। परीक्षाएं होने से काफी पहले ही तिथि जारी कर दी जाएगी। आपको बता दें कि सीबीएसई पहले ही साफ कर चुका है कि ऑनलाइन परीक्षाएं नहीं होंगी, केवल पेन पेपर मोड में ही आयोजित की जाएंगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बोर्ड परीक्षा 2021 के आयोजन को लेकर 10 दिसंबर को छात्रों के साथ उनकी विभिन्न चिंताओं एवं सवालों पर चर्चा की थी। निशंक ने कहा था कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तिथि के बारे में निर्णय करने के लिये विभिन्न पक्षकारों के साथ चर्चा प्रगति पर है और जल्द ही उनके सुझावों के आधार पर इसकी घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


आप भी पूछ सकते हैं प्रश्न - छात्रों को सवाल पूछने के लिए अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स (फेसबुक या ट्वीटर) पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद हैशटैग #EducationMinisterGoesLive को फॉलो करते हुए अपने सवाल शिक्षा मंत्री से पूछ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed