फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board 2020 From 1st to 10th students will create art based projects to enhance learning skills

CBSE: पहली से दसवीं तक के छात्र लर्निंग स्किल बढ़ाने के लिए बनाएंगे कला आधारित प्रोजेक्ट

Sun, 17 May 2020 08:19 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sun, 17 May 2020 08:19 AM IST
विज्ञापन
CBSE Board 2020 From 1st to 10th students will create art based projects to enhance learning skills
CBSE Board 2020

CBSE Board 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने लर्निंग स्किल बढ़ाने के लिए अब पहली से दसवीं तक के बच्चों के लिए कला आधारित प्रोजेक्ट तैयार करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस फैसले के तहत चालू शैक्षिक सत्र में हर विषय में कम से कम एक कला आधारित प्रोजेक्ट तैयार करना होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि प्रोजेक्ट का मकसद स्टूडेंट्स के सीखने की क्षमता को और ज्यादा रुचिपूर्ण बनाना है।

विज्ञापन


 केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश के बाद सीबीएसई ने पहली से दसवीं तक छात्रों के लिए नई व्यवस्था कला आधारित प्रोजेक्ट कार्य शामिल कर ली गई है। 
विज्ञापन


पहली से लेकर दसवीं तक के लिए अभ्यर्थियों को चालू शैक्षिक सत्र से हर विषय में कम से कम एक कला आधारित प्राजेक्ट कार्य अनिवार्य रूप से करना होगा। इसके नए शैक्षिक सत्र में कम से कम एक कला आधारित प्रोजेक्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। बोर्ड के नियंत्रक संयम भारद्वाज ने स्कूलों को लिखे पत्र में यह बात कही है। इस अधिसूचना के साथ ही अब पहली से दसवीं तक के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई का पाठ्यक्रम भी अपडेट हो गया है। सीबीएसई की ओर से बच्चों का लर्निंग स्किल बढ़ाने के लिए की गई इस सकारात्मक पहल का पतंजलि ऋषिकुल के प्रधानाचार्य नित्यानंद सिंह ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि इस बदलाव से लॉकडाउन घर बैठे बच्चे कुछ नया करने के लिए क्रियाशील रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed