{"_id":"5dca2f948ebc3e5b67389bcf","slug":"cbse-board-2020-exam-datesheet-class-10-and-class-12-board-exam-2020-shedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Board 2020: परीक्षा की डेटशीट को लेकर सीबीएसई अध्यक्ष ने दी जरूरी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE Board 2020: परीक्षा की डेटशीट को लेकर सीबीएसई अध्यक्ष ने दी जरूरी जानकारी
Wed, 13 Nov 2019 01:15 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE - Central Board of Secondary Education) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट को लेकर जरूरी खबर आई है। यह जानकारी खुद सीबीएसई चेयरपर्सन अनीता करवल ने दी है। उन्होंने बताया कि सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2020 की डेटशीट (CBSE Class 10 and class 12 Board Exam Datesheet 2020) जनवरी 2020 के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी।
विज्ञापन
हालांकि पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि बोर्ड दिसंबर में डेटशीट जारी कर सकता है। ये संभावनाएं सीबीएसई द्वारा जारी किए जाने वाले प्रैक्टिकल परीक्षाओं के शेड्यूल के आधार पर जताई जा रही थीं। अब तक ऐसा होता आया है कि सीबीएसई द्वारा प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी होने के दो महीने के अंदर ही मुख्य परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाता रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : ये हैं दुनिया के टॉप-10 विश्वविद्यालय, जानें इनकी फीस
विज्ञापन
इसके अलावा अगर 2018 की बात करें, तो परीक्षा मार्च-अप्रैल में हुई थी, जिसके लिए डेटशीट जनवरी में जारी की गई थी। वहीं, 2019 में फरवरी से ही परीक्षाएं शुरू हो गई थीं। इसके लिए बोर्ड ने 24 दिसंबर 2018 को डेटशीट जारी की थी। इस बार भी परीक्षाएं फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसके लिए जनवरी के पहले सप्ताह में कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीबीएसई डेटशीट जारी कर देगा।
गौरतलब है कि सीबीएसई दोनों कक्षाओं के लिए होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल कुछ दिनों पहले ही जारी कर चुका है। सभी सीबीएसई स्कूलों को ये परीक्षाएं एक जनवरी 2020 से लेकर सात फरवरी 2020 के बीच आयोजित करनी है।
ये भी पढ़ें : CBSE Board 2020: बोर्ड ने जारी की नई मार्किंग स्कीम, पास होने के लिए ये जरूरी
कमेंट
कमेंट X