CBSE News: पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज होगी बैठक, राज्यों से प्राप्त सुझावों पर करेंगे चर्चा
बारहवीं बोर्ड परीक्षा पर आज फैसला आ सकता है। भारत सरकार के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल मंगलवार को कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा के संबंध में अंतिम फैसले की घोषणा करने वाले थे। किंतु तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती होना पड़ा। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज शाम बैठक होने वाली है। इस बैठक में कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में चर्चा होने वाली। भारत सरकार के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैठक में सभी राज्यों और अन्य हितधारकों के साथ व्यापक चर्चा के बाद प्राप्त विकल्पों के बारे में पीएम मोदी को बताया जाएगा।
Prime Minister Narendra Modi will chair an important meeting regarding Class 12 Board Examinations, this evening. He will be briefed on all possible options, as a result of the extensive discussions with all states and other stakeholders: GoI Sources pic.twitter.com/3sLKMPmOMW
— ANI (@ANI) June 1, 2021विज्ञापन
इन दो विकल्पों पर करेंगे चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक के बाद दिल्ली, महाराष्ट्र, गोवा एवं अंडमान और निकोबार सरकार द्वारा छात्रों और शिक्षकों के लिए कोरोना टीके की मांग की गई है। वहीं 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा परीक्षा आयोजित करने के पक्ष में प्रतिक्रिया दी गई है। परीक्षा पर सहमति जताने वाले 32 राज्यों में से 29 ने बैठक में प्रस्तावित बी-विकल्प का चयन किया है। वहीं राजस्थान, त्रिपुरा और तेलंगाना ने विकल्प ए यानी मौजूदा फॉर्मेट में ही परीक्षा आयोजित कराने पर सहमति जताई है। विकल्प-ए के तहत केवल 19 मुख्य विषयों की ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षाएं मौजूदा फॉर्मेट और ऑफलाइन होगी। वहीं विकल्प-बी में यह कहा गया है कि परीक्षाओं की समय अवधि 3 घंटे से घटाकर डेढ़ घंटे कर दी जाएगी और विद्यार्थी अपने ही विद्यालय में परीक्षा दे पाएंगे।
कमेंट
कमेंट X