फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE along with HCSSC launches Skill Module on ‘Handicrafts’ for classes 6 to 8

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड: छठी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए हस्तशिल्प पर कौशल मॉड्यूल पेश

Sat, 26 Jun 2021 03:21 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 26 Jun 2021 03:21 PM IST
सार

  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए हस्तशिल्प पर कौशल मॉड्यूल पेश किया है।

विज्ञापन
CBSE along with HCSSC launches Skill Module on ‘Handicrafts’ for classes 6 to 8
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए हस्तशिल्प पर कौशल मॉड्यूल पेश किया है। सीबीएसई ने हस्तशिल्प और कालीन क्षेत्र कौशल परिषद (एचसीएसएससी) के सहयोग से छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए हस्तशिल्प पर कौशल मॉड्यूल पेश किया है। छात्र पुस्तिका का शुभारंभ सीबीएसई अध्यक्ष आईएएस मनोज आहूजा, एचसीएसएससी अध्यक्ष, एचसीएसएससी डायरेक्टर (कौशल शिक्षा और प्रशिक्षण) एवं सीबीएसई व एचसीएसएससी के सीईओ की उपस्थिति में किया गया।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जेईई एडवांस 2021: जल्द घोषित होगी परीक्षा की तिथि, आईआईटी खड़गपुर ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन


सीबीएसई इस कौशल मॉड्यूल के माध्यम से छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों को 12 घंटे की अवधि प्रदान करता है। 'हस्तशिल्प' पर यह कौशल मॉड्यूल व्यावहारिक गतिविधियों पर केंद्रित है और छात्रों को सीखने का अनुभव प्रदान करेगा। इस हैंडबुक में दो मॉड्यूल शामिल होंगे जो कि पेपर माचे और फैशन ज्वैलरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: बीएड सत्र 2004-05 के 1021 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र टेंपर्ड


इस मौके पर सीबीएसई अध्यक्ष मनोज आहूजा ने कहा कि वह छात्रों के लिए इस पुस्तिका को विकसित करने के लिए एचसीएसएससी के अकादमिक विंग के प्रयासों की सराहना करते हैं। इसके साथ ही यह आशा करता हूं कि यह मॉड्यूल समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में जागरूकता पैदा करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि यह नई शिक्षा नीति के भी अनुरूप है। मुझे यह भी उम्मीद है कि इस तरह के पाठ्यक्रम कम उम्र में छात्रों के बीच उद्यमशीलता की मानसिकता बनाने में मदद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed