{"_id":"5e7049e48ebc3ea819095f07","slug":"cbse-2020-will-board-exams-be-postponed-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE 2020: कोरोना वायरस के चलते क्या स्थगित हो जाएंगी बोर्ड परीक्षाएं?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE 2020: कोरोना वायरस के चलते क्या स्थगित हो जाएंगी बोर्ड परीक्षाएं?
Tue, 17 Mar 2020 09:24 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Tue, 17 Mar 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CBSE: देशभर में कोरोना वायरस की वजह से बड़े-बड़े समारोह को टाला जा रहा है। सावधानी बरतने की सलाह देने के साथ-साथ सरकार अनेकों कदम भी उठा रही है। अब सवाल ये है कि क्या सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं भी कोरोना वायरस के चलते रद्द हो जाएंगी?
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से राज्यों की सरकार ने स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं। साथ ही परीक्षाएं स्थगित की जा चुकी हैं। लेकिन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE - Central Board of Secondary Education) की बोर्ड परीक्षाएं अब भी चल रही हैं। ये परीक्षाएं मुख्य रूप से 14 अप्रैल को खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के अभिभावक अपने बच्चों को लेकर काफी चिंता में हैं। उन्होंने बोर्ड से मांग की है कि वे परीक्षा स्थगित कर दें। इसके लिए लोग सोशल मीडिया की मदद ले रहे हैं। कुछ छात्र ट्विटर पर सीबीएसई को लिख रहे हैं कि वे इस पर विचार करें। और सीबीएसई भी सभी सवालों के जवाब दे रही हैं।
विज्ञापन
As corona virus is spreading very fastly i just want to know that if any student giving exam found to be infected then will cbse accept its because of there behavior to avoid plague declared by @WHO ?@PMOIndia #CoronaAlert @PrakashJavdekar #cbseboardexam2020
— Himanshu shekhar (@himanshu_skhr__) March 13, 2020
बता दें कि सीबीएसई ने पूर्वी दिल्ली में हुए भारी हिंसा के कारण बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किया था। जो परीक्षाएं पहले 30 मार्च को खत्म होने वाली थी वो अब 14 अप्रैल तक चलेंगी। इसके लिए बोर्ड ने फिर से नया शेड्यूल भेजा था।
कमेंट
कमेंट X