CBSE 10th & 12th Exam 2021: हो जाइए तैयार, पहली बार परीक्षा में पूछे जाएंगे केस स्टडी पर आधारित प्रश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CBSE 10th & 12th Exam Pattern 2021: सीबीएसई के 10वीं व 12वीं की परीक्षा में पहली बार केस स्टडी पर आधारित प्रश्न पूछे जायेंगे। 12वीं के सभी मुख्य विषयों में केस स्टडी के दो प्रश्न रहेंगे। एक केस स्टडी में पांच ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। पांच में से किन्हीं चार का जवाब देना होगा। वहीं दूसरी केस स्टडी में दस अंकों के दस प्रश्न होंगे। इनमें से किन्हीं आठ का जवाब देना है।
20 में से 16 प्रश्नों का देना होगा जवाब:
10वीं में केवल गणित में केस स्टडी से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 20 प्रश्न रहेंगे। इसमें 16 प्रश्नों का जवाब देना होगा। हर प्रश्न ऑब्जेक्टिव होगा। गणित में इस बार अच्छे अंक लाने में केस स्टडी के प्रश्न निर्णायक भूमिका में होंगे। पहली बार 16 अंकों का केस स्टडी से जुड़ा प्रश्न पूछा जायेगा।
एनसीईआरटी के कॉन्सेप्ट से पूछे जाएंगे केस स्टडी प्रश्न : बोर्ड की मानें तो एनसीईआरटी के कॉन्सेप्ट वाले हिस्से से प्रश्न पूछे जाएंगे। यह बेहतर अंक प्राप्त करने का अच्छा अवसर होगा।
क्या हुए हैं बदलाव
- 12वीं में आठ अंक के और 10वीं में 16 अंक के होंगे केस स्टडी से प्रश्न
- बेहतर अंक लाने के लिए परीक्षार्थियों के पास होगा अच्छा मौका
संयम भारद्वाज (परीक्षा नियंत्रक, सीबीएसई) ने कहा, केस स्टडी के प्रश्न पहली बार पूछे जाएंगे। स्कूलों को जानकारी दे दी गयी है। अभी से छात्रों को तैयारी करनी चाहिए। केस स्टडी वाले जो प्रश्न रहेंगे, उसकी जानकारी छात्रों को प्रश्न पत्र में आसानी से मिल जाएगी। बता दें कि बीते दिनों CBSE ने कक्षा 10वीं-12वीं के लिए 50 फीसदी तक सिलेबस कम करने का निर्णय लिया था।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X