CAT 2019 : परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, यहां पाएं सीधा लिंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईएम, कोझिकोड ने 04 जनवरी 2020 को कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2019 के स्कोर कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकोर्ड देख सकते हैं। बता दें कि कैट परीक्षा के माध्यम से छात्र भारतीय प्रबंधन संस्थान के मैनेजमेंट कोर्स मे दाखिला ले सकते हैं। कैट परीक्षा 24 नंवबर 2019 को आयोजित की गई थी।
कैट परीक्षा 2019, देशभर के 156 शहरों में 376 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों के अधिक अंक आएंगे, वो आईआईएम में दाखिले के लिए साक्षात्कार के लिए चुनें जाएंगे। आईआईएम में दाखिले के लिए कैट परीक्षा की कट-ऑफ काफी ज्यादा होती है। इसके लिए उम्मीदवारों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने की आवश्यकता होती है।
कैट परीक्षा में आए अंकों के आधार पर कई अन्य संस्थान भी दाखिला देते हैं, हालांकि इन संस्थानों में दाखिले के लिए आईआईएम जितने अधिक अंक लाने की जरूरत नहीं होती। परीक्षा के परिणाम आज शाम 5 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।
जानें कैसे होती है कैट स्कोर की गणना :
कैट परीक्षा का पेपर तीन खंडों में विभाजित होता है।
- स्टेप 1: कैट 2019 परीक्षा में शमिल छात्रों को N मान लिजिए।
- स्टेप 2 : परीक्षा में हासिल किए गए अंको के आधार पर उम्मीदवारों को एक रेंक R दे दीजिए।
- स्टेप 3: केट परीक्षा 2019 के क्यूए परसेंटाइल की गणना के लिए यह फॉर्मूला लगाएं
P= (N-R)*100
- स्टेप 4 : अब उम्मीदवार के परसेंटाइल स्कोर को दो दशमलव अंको तक राउंडऑफ कर दें।
कैट क्या है?
कैट यानी कॉमन एडमिशन टेस्ट। यह एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है। प्रत्येक वर्ष लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं। यह परीक्षा भारतीय प्रबंधन संस्थान (आई.आई.एम.) द्वारा आयोजित की जाती है। कैट के द्वारा छात्र व्यवसाय प्रशासन कार्यक्रम (मैनेजमेंट कोर्सेज) की पढ़ाई करते हैं और इस क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाते हैं। इस परीक्षा के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं होती है।
कैट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X