CAT 2021: आज पंजीकरण का आखिरी मौका, अभ्यर्थी शाम 5 बजे तक कर सकते हैं आवेदन
CAT Registration 2021: कैट 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 22 सितंबर को शाम 5 बजे बंद हो जाएगी। वहीं कैट परीक्षा 28 नवंबर को भारत के 159 परीक्षा शहरों के 400 से अधिक परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में प्रवेश लेने के लिए आयोजित होने वाली कॉमन एडमिशन टेस्ट, कैट परीक्षा 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 22 सितंबर है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक कैट 2021 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर आज शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि कैट के लिए पंजीकरण 4 अगस्त, 2021 से शुरू होकर 15 सितंबर, 2021 को समाप्त होने वाली थी। किंतु किन्हीं कारणों की वजह से इसे बढ़ाकर 22 सितंबर कर दिया गया।
गौरतलब है कि विभिन्न आईआईएम में प्रवेश के लिए आईआईएम अहमदाबाद द्वारा यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। शेड्यूल के मुताबिक यह परीक्षा 28 नवंबर, 2021 को कंप्यूटर आधारित मोड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। कैट 2021 के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते यह परीक्षा तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी।
कैट पंजीकरण 2021: महत्वपूर्ण तिथियां
| घटना का नाम | दिनांक |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 22 सितंबर, 2021 शाम 5 बजे तक (आज) |
| प्रवेश पत्र | 27 अक्तूबर, 2021 शाम 5 बजे |
| कैट 2021 परीक्षा तिथि | 28 नवंबर, 2021 |
उम्मीदवार ध्यान दें कि आज शाम 5 बजे के बाद परीक्षा के लिए कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह तिथि विस्तारित तिथि और आधिकारिक सूचना के अनुसार है। आवेदन करने के लिए एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं अन्य सभी श्रेणियों के लिए यह शुल्क 2,200 रुपये निर्धारित किया गया है।
कैट पंजीकरण 2021: कैसे करें आवेदन
- आईआईएम कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध 'नया पंजीकरण' टैब पर क्लिक करें।
- अपनी ईमेल आईडी, फोन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसके बाद आपकी नई कैट आईडी सक्रिय हो जाएगी।
- वैकल्पिक रूप से, उम्मीदवार कैट 2021 के लिए पंजीकरण करने के लिए यहां दी गई सीधी लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
- अपने आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें और कैट 2021 फॉर्म भरना शुरू करें।
- पूछे गए दस्तावेजों को अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आपका कैट पंजीकरण 2021 अब पूरा हो गया है।
- भविष्य के संदर्भों के लिए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और उसका प्रिंट ले लें।
कमेंट
कमेंट X