फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   WBCHSE 12th Result 2018: Declared, check on official website

WBCHSE 12th Result 2018: परिणाम घोषित, ग्रंथन सेनगुप्ता 99.2 फीसदी के साथ आर्ट्स में टॉप

Fri, 08 Jun 2018 10:51 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 08 Jun 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
WBCHSE 12th Result 2018: Declared, check on official website

पश्चिम बंगाल के 12वीं के रिजल्ट आज घोषित हो गए हैं। वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) ने नतीजे घोषित कर दिए हैं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसािट wbresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। West Bengal Class 12 Science Result 2018, West Bengal Class 12 Arts Result 2018, West Bengal Class 12 Commerce Result 2018 के नतीजे जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


ग्रंथन सेनगुप्ता ने 99.2 फीसदी के साथ कला संकाय में टॉप किया है, जबकि रितविक कुमार साहू ने 98.6 फीसदी के साथ विज्ञान में टॉप किया है। रहे हैं। लड़कियों की श्रेणी में अर्कदीप्ता घोष 97.2 प्रतिशत स्कोर के साथ टॉप की हैं और पूरे प्रदेश में वह पांचवें स्थान पर रही हैं।
विज्ञापन


इस साल 2,50,961 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन से परीक्षा पास की है। 
रैंक 1: ग्रंथन सेनगुप्ता (496 अंक) (जलपाईगुड़ी जिला स्कूल)
रैंक 2: ऋत्विक कुमार साहू (493 अंक) (तमलुक हैमिल्टन स्कूल)
रैंक 3: तिमिर बैरन दास और सस्वाता रॉय ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

छात्रों को आज ही संबंधित स्कूलों से अपनी मार्कशीट मिल जाएगी। वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने मार्कशीट से संबंधित एक आधिकारिक नोटिस रिलीज किया है, जिसमें कहा गया है कि  'उच्चतर माध्यमिक संस्थानों या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों के सभी प्रमुखों से अनुरोध है कि वह आज 10.30 बजे से संबंधित वितरण शिविर से मार्कशीट्स और अन्य प्रासंगिक दस्तावेज इकट्ठा करें और उसी दिन संबंधित उम्मीदवारों को इसे जारी करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

बता दें कि, इस साल करीब 8 लाख 26 हजार स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थीं। 11 अप्रैल को परीक्षाएं खत्म हुई थीं।

wbresults.nic.in के साथ-साथ थर्ड पार्टी साइट जैसे examresults.net, indiaresults.com पर ऐसे देखें WBHSE Result 2018 का रिजल्ट-
स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट  wbresults.nic.in पर लॉग इन करें।
स्टेप 2: West Bengal Class 12 Result 2018 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 : अपना रोल नंबर डालें।
स्टेप 4: सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद अपना रिजल्ट देखें।

SMS से ऐसे देखें रिजल्ट-
मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से WBCHSE CLASS 12 RESULT 2018 अपना रिजल्ट चेक करने के लिए WB12<स्पेस>अपना रोल नंबर लिखकर 5676750 या 58888 पर भेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed