{"_id":"d123843ff55e09f1f1db0d60da5e8185","slug":"video-and-film-editing-as-a-career-hindi-news-vs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो\/फिल्म एडिटिंग, बेहतर भविष्य का कट!","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
वीडियो/फिल्म एडिटिंग, बेहतर भविष्य का कट!
Updated Tue, 16 Sep 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटेज को कैप्चर करना, फुटेज की एडिटिंग, विजुअल्स को एडजस्ट करना, म्यूजिक और साउंड को मिक्स करना आदि विभिन्न कार्य वीडियो एडिटिंग के तहत किए जाते हैं। वीडियो एडिटरों द्वारा नॉन लीनियर एडिटिंग का ही इस्तेमाल मुख्य रूप से होता है। आज डिजिटल वीडियो एडिटिंग का चलन है, जिसके लिए विभिन्न एडिटिंग सॉफ्टवेयर को प्रयोग में लाया जाता है, जैसे विंडोज मूवी मेकर, फाइनल कट प्रो, अनलीड मीडिया स्टूडियो आदि। वीडियो और फिल्म एडिटिंग के तहत अभ्यर्थियों को समस्त नई तकनीकों से अवगत रहना पड़ता है।
कोर्स कैसे-कैसे
सर्टिफिकेट कोर्स इन वीडियो एडिटिंग, डिप्लोमा इन फिल्म एडिटिंग, डिप्लोमा इन वीडियो एडिटिंग एंड साउंड रिकॉर्डिंग, डिप्लोमा इन पोस्ट प्रोडक्शन वीडियो एडिटिंग आदि इस फील्ड से संबंधित प्रमुख कोर्स हैं। ये कोर्स देश के विभिन्न निजी और सरकारी संस्थानों में उपलब्ध हैं। अलग-अलग पाठ्यक्रमों की अवधि अलग-अलग हो सकती है। रेगुलर कोर्स के अलावा इस क्षेत्र में विभिन्न शॉर्ट टर्म कोर्स भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा कई संस्थानों में उच्च स्तरीय स्पेशलाइज्ड कोर्स भी हैं।

कौन कौन कर सकता है कोर्स
12वीं उत्तीर्ण करने के बाद फिल्म और वीडियो एडिटिंग से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया जा सकता है। हालांकि कई ऐसे कोर्स हैं, जिनमें नामांकन के लिए ग्रेजुएशन की मांग की जाती है। कई संस्थानों में शैक्षणिक योग्यता के आधार पर ही दाखिला मिता जाता है, जबकि एफटीआईआई में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को एंट्रेंस टेस्ट में बैठना पड़ता है।
मौके कहां-कहां
कोर्स करने के बाद वीडियो एडिटर को विभिन्न चैनलों में अवसर मिलते हैं। नियमित जॉब के अलावा आप फ्रीलांसर के रूप में भी इस क्षेत्र में अपनी सेवा दे सकते हैं। आपकी तकनीकी जानकारी जितनी गहरी होगी तथा आपका अनुभव जितना अधिक होगा, आपको उतने ही बेहतर मौके मिलेंगे। चैनल चाहे जिस भी विषय से संबंधित हो, वीडियो एडिटर के लिए अवसर उपलब्ध होते ही हैं। इनसे संबंधित रिक्तियों पर नजर रखें। चैनलों के अलावा फिल्म प्रोडक्शन हाउस और म्यूजिक कंपनियों में भी ऐसे अभ्यर्थी मौके पाते हैं। विज्ञापन एजेंसियों में, खासकर टीवी के लिए विज्ञापनों के निर्माण में ऐसे प्रोफेशनल्स की जरूरत बनी रहती है।

यहां मिलेगा दाखिला आपको
फिल्म ऐंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे
www.ftiindia.com
सत्यजीत रे फिल्म ऐंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता
www.srfti.gov.in
आईआईएमसी, नई दिल्ली
www.iimc.nic.in
एकेडमी ऑफ एनिमेशन आर्ट ऐंड टेक्नोलॉजी, कोलकाता
www.animationacademyindia.com
एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन, नोएडा
www.aaft.com/
0 एडिटवर्क्स स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन, नोएडा
www.editworksindia.com
0 एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन, नई दिल्ली
www.nraismc.com

कमेंट
कमेंट X