माध्यमिक शिक्षकों की तैनाती में फर्जीवाड़ा, प्रशिक्षित स्नातक और प्रवक्ताओं का होगा सत्यापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षकों की तैनाती में फर्जीवाड़े की शिकायत सामने आने के बाद शिक्षकों का सत्यापन कराने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षक चयन बोर्ड के उपसचिव ने प्रदेश के 18 मंडलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) को बुधवार को पत्र जारी किया है।
इसमें चयनित शिक्षकों के कार्यभार ग्रहण करने की सूचना उपलब्ध कराने और उनका सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया है। सत्यापन के लिए इन जिलों के डीआईओएस को 21 से 24 नवंबर के बीच चयन बोर्ड में उपस्थित होना होगा।
ये भी पढ़ें- नौकरी के लिए कर दिया इतना बड़ा फर्जीवाड़ा, देखकर सकते में आ गई एसआईटी की टीम
माध्यमिक शिक्षक चयन बोर्ड से वर्ष 2013 के विज्ञापन के तहत 4799 प्रशिक्षित स्नातक और 875 प्रवक्ताओं का चयन हुआ था। इन शिक्षकों की 18 मंडल के अंतर्गत विभिन्न जिलों में तैनाती हुई। कुछ जिलों से यह शिकायत आई कि पैनल में चयनित शिक्षकों के स्थान पर फर्जीवाड़ा करके किसी अन्य की तैनाती करा दी गई। चयन बोर्ड ने इस मामले को गंभीरता से लिया।
डीआईओएस को सत्यापन का निर्देश
शिकायत आने के बाद चयन बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव के आदेश पर उप सचिव नवल किशोर ने डीआईओएस को निर्देश दिया है कि चयनित शिक्षकों का जो पैनल चयन बोर्ड द्वारा भेजा गया है, उसका पुन: सत्यापन कराया जाए।
ये भी पढ़ें- दो मदरसों ने किया फर्जी नियुक्तियां दर्शाकर लाखों का फर्जीवाड़ा
इन जिलों में हुई है तैनाती
आगरा, मथुरा, अलीगढ़ महामायानगर/हाथरस, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, कानपुर देहात, कन्नौज, देवरिया, महाराजगंज, झांसी, ललितपुर, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा/जेपी नगर, बदायूं, वाराणसी, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, सहारनपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, संतरविदासनगर, सोनभद्र, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद/हापुड़, बागपत, गौतमबुद्धनगर, लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, लखीमपुर-खीरी, हरदोई।
कमेंट
कमेंट X