UPSEE 2018: इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश स्टेट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (UPSEE) का एडमिट कार्ड 20 अप्रैल 2018 को जारी होगा। UPSEE 2018 के वेबपोर्टल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, छात्र अपनी ऑफलाइन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 अप्रैल से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को UPSEE की आधिकारिक वेबसाइट www.upsee.nic.in पर लॉगइन करना होगा।
ऐसे करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड
- सबसे पहले UPSEE की आधिकारिक वेबसाइट www.upsee.nic.in पर लॉगइन करें।
- होम पेज पर ही एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक दिखेगा।
- लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी डिटेल्स भरकर सब्मिट करें।
- डिटेल्स सब्मिट करते ही आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
आपको बता दें कि डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश इस परीक्षा का आयोजन करा रहा है। राज्य के विभिन्न कॉलेज-यूनिवर्सिटीज में इंजीनियरिंग के डिग्री लेवल कोर्सेज में एडमिशन पाने के लिए इस परीक्षा को पास करना जरूरी है। बी टेक और अन्य प्रोफेशनल बैचलर्स डिग्री प्रोग्राम्स के लिए UPSEE परीक्षा 29 अप्रैल 2018 को होगी। वहीं पोस्ट-ग्रेजुएट प्रोग्राम्स के लिए परीक्षा 5 और 6 मई 2018 को होगी। छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वह एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें मौजूद जानकारी ध्यान से पढ़ें। बिना एडमिट कार्ड के किसी को भी परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
अगर कोई छात्र किसी कारणवश अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाता है तो वह बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsee.nic.in पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल कर सकता है। इसके अलावा upsee2018helpdesk@aktu.ac.in पर ईमेल भी कर सकता है। UPSEE के लिए आवेदन 23 जनवरी से शुरू हुए थे और 30 मार्च को समाप्त हुए थे। परीक्षा नतीजे जून 2018 के पहले सप्ताह में घोषित होने की संभावना है।
कमेंट
कमेंट X