फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   UPSEE-2017: 19k application forms will be re verified

UPSEE-2017: 19 हजार आवेदन फॉर्म होंगे दोबारा वेरीफाई

Mon, 17 Apr 2017 11:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Updated Mon, 17 Apr 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
UPSEE-2017: 19k application forms will be re verified
ONLINE EXAM

एकेटीयू(AKTU) के अधिकारी उस समय चकरा गए जब बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मथुरा में जुड़वा भाई संजय बघेल-देवेंद्र बघेल पहुंच गए। सारी जानकारी एक जैसी होने के कारण अधिकारी हरकत में आ गए। दोनों के आधार के साथ ही थंब इंप्रेशन और अन्य आईडी मिलाई गई। प्रवेश समन्वयक प्रो. कुलदीप सहाय ने बताया कि दोनों को परीक्षा दिलवाई गई है। उनके आवेदन भी एक बार क्रास चेक किए जाएंगे।

विज्ञापन

 

19 हजार आवेदन फॉर्म होंगे दोबारा वेरीफाई

प्रो. पाठक ने बताया कि इस बार परीक्षा फॉर्म भरने में ही आधार नंबर अनिवार्य किया गया था। एनआईसी ने जब फॉर्मों में भरे गए आधार नंबर का मिलान किया तो लगभग 19 हजार फॉर्म में कमियां मिली हैं। इनका क्रासचेक परीक्षा केंद्रों पर कराया गया है। अभी इसे और एक बार वेरीफाई किया जाएगा।

विज्ञापन

वीसी ने संभाली थी वार रूम की कमान...

UPSEE-2017: 19k application forms will be re verified
एमपी इंटर कॉलेज से यूपीएसई परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : mahesh kumar

एकेटीयू में बने परीक्षा वार रूम की कमान खुद कुलपति प्रो. पाठक ने संभाल रखी थी। कुलपति सुबह ही विवि के तिलक हाल में बने वार रूम में पहुंचे और शाम तक यहां डटे रहे। इनके अलावा रजिस्ट्रार पवन कुमार गंगवार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेपी पांडेय, प्रवेश समन्वयक प्रो. कुलदीप सहाय आदि भी वहां मौजूद थे।

अलग-अलग शहरों में अभ्यर्थीयों की परीक्षा में उपस्थिति

लखनऊ 12850 11935 (92.87%)
वाराणसी 13958 13114 (93.95%)
कानपुर 13556 12647 (93.29%)
गोरखपुर 9870 9181 (93.02%)
ग्रेटर नोएडा 6624 5906 (89.16%)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed