{"_id":"58ca567f4f1c1b543232a007","slug":"up-board-s-10th-12th-exam-starting-from-today-lucknow-reports-scarcity-of-invigilators","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam-2017: आज पहला दिन, लखनऊ में इन्विजिलेटर्स की कमी की भी खबर ","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
UP Board Exam-2017: आज पहला दिन, लखनऊ में इन्विजिलेटर्स की कमी की भी खबर
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
Updated Thu, 16 Mar 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : source
गुरुवार से उत्तर प्रदेश के 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम 2017 की शुरुआत हो गई। इस साल उत्तर प्रदेश में होने वाले असेंबली चुनावों की वजह से परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन
समय सारणी के अनुसार 10वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों की आज हिंदी की परीक्षा वहीं 12वीं के छात्रों का पहला पेपर भी हिंदी और मिलिट्री साइंस के पेपर होने थे।
विज्ञापन
इस वर्ष होने वाली परीक्षा में कुल 60 लाख से भी ज्यादा छात्र हिस्सा लेंगे। जिनमें 34 लाख के करीब 10वीं बोर्ड के छात्र होंगे वहीं 26 लाख से ज्यादा स्टूडेंट 12वीं बोर्ड की परीक्षा लिखेंगे।
विज्ञापन
पिछले साल दिसंबर में बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा की तारीख फरवरी 16 से होनी तय थी लेकिन चुनावों की वजह से तारीख बढ़ा दिए गए थे।
एग्जाम में पेपर कम्पलीट करने की तय समय सीमा 3 घंटे और 15 मिनट है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड भले ही ये कह रहा हो कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, लेकिन लखनऊ जैसे जगहों में इन्विजिलेटर्स की कमी चिंता का विषय है।
बोर्ड के मुताबिक शांत और कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड ने करीब 4800 इन्विजिलेटर्स की नियुक्ति की है वहीं 149 सेंटर्स पर एग्जाम लिए जा रहे हैं।
कमेंट
कमेंट X