फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   After 24 hours UP Board Result 2018 Will be declared students get excited

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2018: आज तय होगा छात्रों का भविष्य, कहीं घबराहट तो कहीं उत्साह

Sun, 29 Apr 2018 08:09 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Apr 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
After 24 hours UP Board Result 2018 Will be declared students get excited

UP BOARD RESULT 2018: उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड कक्षा 12वीं और 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 12.30 बजे जारी करेगा। परिणाम की घोषणा होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा छात्र बस एक क्लिक की मदद से अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि रिजल्ट को लेकर कहीं पर छात्र घबराए नजर आ रहे हैं तो कहीं पर उत्साह का माहौल बना हुआ है। छात्रों को बड़ी ही बेसब्री से परिणाम का इंतजार है। इस बार रिजल्ट की घोषणा समय से पहले ही कर दी जा रही है जिसका मुख्य कारण बच्चों की HIGHER STUDY को प्रोत्साहन देना है। 
विज्ञापन


यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- UP Board Result 2018 Class 12
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- UP Board Result 2018 Class 10

सूत्रों की मानें तो इस बार भी परीक्षा का रिजल्ट काफी सख्ती से पेश किया जाएगा। पिछले साल भी छात्रों के रिजल्ट के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था। इसके पीछे का मुख्य कारण परीक्षा में हुई ताबड़तोड़ नकल और पेपर लीक है। हर बार परीक्षा के समय सख्ती के बावजूद यूपी बोर्ड में नकल रते हुए छात्र पकड़े जाते हैं।

बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार इसका असर रिजल्ट पर पड़ता है। छात्रों की कॉपियां काफी सख्ती से देखी गईं हैं और रिजल्ट पर इसका असर दिखाई देगा। हालांकि छात्रों को इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। रिजल्ट निकलने से पहले वह अपना तनाव कम रखें। 

आपको बता दें कि यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार 67 लाख छात्र बैठे थे जिनमें 10वीं के 37,12,508 और 12वीं के 30,17,032 छात्र शामिल थे। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के मुताबिक कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है इसलिए परिणामों की घोषणा तय समय पर ही कर दी जाएगी।

रिजल्ट जारी किए जाने के 15 दिन के अंदर ही ऑरिजनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट जारी कर दिए जाएंगे। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला की  वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed