फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   UP Board Result 2018- Will be announced on 29th April, name of the toppers published on website

UP Board Result 2018: 5 दिन बाद जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, इस बार टॉपर्स को मिलेगी खुशखबरी

Mon, 23 Apr 2018 06:30 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Apr 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
UP Board Result 2018- Will be announced on 29th April, name of the toppers published on website
UP Board Result: उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड बस 5 दिन बाद ही 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। यूपी बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख 29 अप्रैल 2018 तय की है। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने पर परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकेंगे। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है। करीब 55 लाख छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने कहा है कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ दोपहर 12.30 बजे घोषित किया जाएगा। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार 67 लाख छात्र बैठे थे जिनमें 10वीं के 37,12,508 और 12वीं के 30,17,032 छात्र शामिल थे। पिछले साल के मुकाबले इस साल छात्रों की संख्या काफी बढ़ी है। वहीं उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बताया था कि नए अकादमिक सेशन की शुरुआत 01 मई 2018 से ही कर दी जाएगी। 
विज्ञापन

UP Board Result 2018- Will be announced on 29th April, name of the toppers published on website
इसी बीच उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले टॉप 10 विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं रिजल्ट प्रकाशित होने के एक सप्ताह के अंदर माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में टॉप टेन छात्र-छात्राओं की कॉपियों को इस बार ऑनलाइन करने की तैयारी है। 29 अप्रैल को दोनों परीक्षाओं का परिणाम घोषित होने के बाद संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से टॉप टेन में शामिल छात्र-छात्राओं की कॉपियां मुख्यालय मंगवाई जाएंगी।

इसके बाद इन कॉपियों को स्कैन करके यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर डाला जाएगा। फिलहाल, अधिकारी इस काम में कुछ समय लगने की बात कह रहे हैं। बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद यूपी बोर्ड कार्यालय में तीन दिन की छुट्टी रहेगी। ऐसे में टॉप टेन बच्चों की कॉपियों के सार्वजनिक होने में एक हफ्ते से अधिक समय लग सकता है।

कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-12th-result-2018

UP Board Result 2018- Will be announced on 29th April, name of the toppers published on website
एक साथ कई छात्रों के वेबसाइट खोलने के कारण साइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और धैर्य बनाएं रखें। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट को ट्रैक करते रहें। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2018 देखने के बाद उसकी एक कॉपी सुरक्षित जरूर रख लें। रिजल्ट आने से पहले ही अपने पास एडमिट कार्ड जरूर तैयार रखें। रिजल्ट जारी किए जाने के 15 दिन के अंदर ही ऑरिजनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट जारी कर दिए जाएंगे। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला की  वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-10th-result-2018
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed