Uttarakhand Board Result 2017: परिणाम जारी, यहां चेक करें रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Uttarakhand UBSE UK Board 10th 12th Result 2017: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE)के 12वीं और 10वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा सबसे पहले आप हमारी वेबसाइट, results.amarujala.com पर सबसे तेज रिजल्ट देख सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आप अमर उजाला की साइट पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको हमारी वेबसाइट, results.amarujala.com पर जाना होगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक इन्फॉरमेशन बॉक्स ओपन होगा जिसमें आपको आपना रोल नंबर और नाम एंट्री करनी होगी। ऐसा करते ही आपके सामने आपका रिजल्ट मौजूद होगा। ये रिजल्ट मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों में उपलब्ध होंगे।
इस बार 10वीं का रिजल्ट 73.6 प्रतिशत रहा जबकि 12 वीं का रिजल्ट 78.89 प्रतिशत रहा। दसवीं में रुद्रप्रयाग की आयशा गौरी ने 492 अंक प्राप्त कर उत्तराखंड में टॉप किया। वहीं, जसपुर के हर्षवर्धन ने 98.2 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
आपको बता दें कि इस साल 1,50,352 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी है जबकि 1,71,220 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया था। वहीं बोर्ड की तरफ से छात्रो की मदद के लिए एक फोन नंबर और ई-मेल आईडी की भी व्यवस्था की गई है। ये नंबर है- 05947-254275 एवं ईमेल- secy-ubse-uk@nic.in
छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट-
बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करें
रिजल्ट के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा
बोर्ड की वेबसाइट का पताः http://ubse.uk.gov.in/
आप हमारी वेबसाइट पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं- results.amarujala.com
कमेंट
कमेंट X