फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   ugc ordered all universities for online admission system

एडमिशन में फर्जीवाडा रोकने को यूजीसी ने उठाया महत्वपूर्ण कदम

Tue, 29 Dec 2015 04:48 PM IST
Updated Tue, 29 Dec 2015 04:48 PM IST
विज्ञापन
ugc ordered all universities for online admission system

देशभर के विश्वविद्यालयों में प्रवेश के दौरान होने वाली धांधलियों और अनियमितताओं की शिकायतों पर सख्त रुख अपनाते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने अगले सत्र से सभी विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन एडमिशन सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


यूजीसी चेयरमैन वेद प्रकाश ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों को अगले शैक्षिक सत्र से सभी विषयों में ऑनलाइन एडमिशन सिस्टम के मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर लेने के लिए कहा है। विश्वविद्यालयों से इस संबंध में होने वाली प्रगति का ब्यौरा भी मांगा गया है।
विज्ञापन


एनडीटीवी की खबर के अनुसार विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को लिखे गए पत्र में यूजीसी चेयरमैन ने लिखा है कि इस संबंध में विश्वविद्यालयों द्वारा उठाए गए कदमों की जनवरी में होने वाली बैठक में समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सत्र से लागू होगी नई प्रवेश प्रक्रिया

ugc ordered all universities for online admission system

चेयरमैन के अनुसार ऑनलाइन सिस्टम की व्यवस्‍था होने के बाद न केवल एडमिशन व्यवस्‍था में सुधार होगा बल्कि इसे पारदर्शी व्यवस्‍था भी लागू हो सकेगी। इसके अलावा यह छात्रों के लिए भी अपनी सुविधानुसार विषय चयन में सहायक होगा।
 
विश्वविद्यालयों में इस व्यवस्‍था को लागू कराने के लिए यूजीसी चेयरमैन की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है ‌कि उन्होंने जल्द ही सभी विश्वविद्यालयों से इस संबंध में होने वाली प्रगति की रिपोर्ट भी मांग ली है।

फिलहाल जिन विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन सिस्टम लागू नहीं है या कहीं आशिंक रूप से यह अभी प्रयोग में लाया जा रहा है के लिए यूजीसी ने आगामी सत्र से पहले जल्द से जल्द इसे लागू करने के निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed