फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Thirty Six Applicant for a post of teacher at Allahabad University

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षक के एक पद पर 36 दावेदार

Tue, 10 Oct 2017 11:57 AM IST
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी Updated Tue, 10 Oct 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
Thirty Six Applicant for a post of teacher at Allahabad University
डेमो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। कुल 542 पदों के लिए 19948 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। यानी एक पद के लिए 36 दावेदन हैं। अब आवेदनपत्रों की जांच की जाएगी और इसके बाद सेलेक्शन कमेटी बनाकर इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


बता दें इस प्रक्रिया में कम से कम एक माह का समय लगेगा। हालांकि, विश्वविद्यालय की वेबसाइट के ठीक से काम न कर पाने के कारण कई अभ्यर्थी आवेदन से वंचित रह गए। इविवि में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तिथि आठ अक्तूबर थी।
विज्ञापन


आवेदन के आखिरी तीन दिनों में वेबसाइट पर लोड बढ़ने से अभ्यर्थियों को काफी दिक्कत हुई। कई अभ्यर्थी आवेदन से वंचित रह गए। इसके बावजूद आवेदकों की संख्या 19948 तक पहुंच गई। इविवि में असिस्टेंट प्रोफेसर के 317 पदों, एसोसिएशन प्रोफेसर के 154 पदों,  प्रोफेसर के 69 पदों के लिए भर्ती होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा महिला अध्ययन केंद्र में असिस्टेंट एवं एसोसिएट प्रोफेसर के एक-एक पद पर भर्ती होनी है। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 18091 अभ्यर्थी, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 1057, प्रोफेसर के लिए 714 और महिला अध्ययन केंद्र में दो पदों पर भर्ती के लिए 86 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। अब इन सभी आवेदनों की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग के बाद सेलेक्शन कमेटी का गठन होगा और फिर इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed