Telangana SSC 10th Class Result 2017: परिणाम जारी, यहां करें चेक
Telangana SSC 10th Class result 2017: गुरूवार को तेलंगाना बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन(BSE) ने सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन लोगों ने परीक्षा में हिस्सा लिया है, वो अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर जारी किया जाएगा। आपको बता दें बोर्ड ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 14 मार्च से 30 मार्च के बीच किया था।
पिछले साल के रिजल्ट के मुताबिक 86.57% लड़कियों ने परीक्षा पास की थी वहीं 84.70% लड़के पास हुए थे। इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा के इंग्लिश पेपर के दिन परीक्षा काफी चर्चा मे रही थी जब परीक्षा शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद वॉट्स एप पर प्रश्न पत्र वायरल हो गया था।
सीधे रिजल्ट की साइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करेंः http://results.amarujala.com
कैसे चेक करें रिजल्टः
-बोर्ड की ऑफिशियल बेबसाइट पर लॉगइन करें
-SSC 2017 रिजल्ट नोटीफिकेशन पर क्लिक करें
-मांगी जा रही जरूरी जानकारियां भरें
-अपने स्क्रीन पर जारी रिजल्ट की एक प्रिंट आउट कॉपी अपने पास रख लें
संबंधित वेबसाइट का पताः bse.telangana.gov.in
कमेंट
कमेंट X