Success Story : बीए पास इंद्र नरायण को सफलता के डिजिटल मार्केटिंग कोर्स से मिली सीएफसीएस में पहली जॉब
कृषि में ग्रेजुएशन करने के बाद कुंडा यूपी के इंद्र नारायण को एक नौकरी की तलाश थी। जिसके लिए उन्होंने बहुत कोशिश की लेकिन जॉब हासिल नहीं हुई। लेकिन सफलता डॉट कॉम से डिजिटल मार्केटिंग कोर्स करते ही उनकी नोएडा की एक कंपनी में जॉब लग गई।
विस्तार
कुंडा, प्रतापगढ़ यूपी के रहने वाले इंद्र नारायण पांडे कृषि विषय में ग्रेजुएशन हैं। इंद्र नारायण को लंबे समय से एक नौकरी की तलाश थी। सफलता डॉट कॉम से डिजिटल मार्केटिंग कोर्स करने के बाद इंद्र को नोएडा की सीएफसीएस टेक्नोलॉजी में जॉब मिल गई है। अपनी सक्सेस स्टोरी शेयर करते हुए इंद्र नारायण ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान मैंने देखा बहुत सारी नई कंपनियां शुरू हुईं और आज उनका करोड़ों रुपये सालाना टर्नओवर है। इन कंपनियों ने अपने ब्रांड्स और सेवाओं का ऑनलाइन प्रमोशन किया। मुझे कंपनियों और ब्रांड्स का इस डिजिटल तरीके से मार्केटिंग करना बहुत पसंद आया। इसी ने मेरे अंदर डिजिटल मार्केटिंग के बारे में और जानने की जिज्ञासा बढ़ाई। जब मैंने डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के लिए संस्थान देखने शुरू किए तो मुझे सफलता डॉट कॉम का एडवांस्ड डिजिटल मार्केटिंग कोर्स अच्छा लगा। इसी में मैंने दाखिला ले लिया। सफलता के इस कोर्स में मुझे मास्टर सेशन में बहुत सारे एक्सपर्ट्स के अनुभव सुनने को मिले। सफलता कोर्स ज्वाइन करने से पहले मैं अंग्रेजी में बात करना नहीं जानता था लेकिन अब सफलता प्लेसमेंट टीम द्वारा कराई जाने वाली इंटरव्यू ट्रेनिंग से मैं अंग्रेजी में बात करना सीख गया हूं। सफलता के इन्हीं प्रयासों की बदौलत मुझे पहली जॉब मिली है। इसके लिए मैं सफलता की प्लेसमेंट मेंटर प्रीति, सफलता सीईओ हिमांशु गौतम और पूरी सफलता टीम का धन्यवाद देना चाहता हूं। डिजिटल स्किल्स सीखने के लिए सफलता डॉट कॉम वास्तव में एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है जो किसी भी ग्रेजुएट बेरोजगार को कुछ महीनों के अंदर जॉब रेडी करने का काम कर रहा है। अगर आप भी इंद्र नारायण की तरह जॉब हासिल करना चाहते हैं तो सफलता के Advanced Digital Marketing Course की मदद ले सकते हैं।
ये भी सीखें
सुपर एडवांस डिजिटल मार्केटिंग क्लासरूम प्रोग्राम
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग कोर्स
डिजिटल मार्केटिंग ई बुक
इस कोर्स में क्या है खास
- 100 फीसद प्लेसमेंट असिस्टेंस
- 100 घंटे लाइव इंटरेक्टिव क्लासेस
- 20 से ज्यादा लर्निंग टूल्स
- 8+ लाइव प्रोजेक्ट्स
- गूगल सर्टिफाइड अनुभवी फैकल्टी द्वारा प्रशिक्षण
- साप्ताहिक डाउट क्लीयरिंग सेशन
- एक्सपर्ट्स के साथ मास्टर क्लास
- कम्प्टीमेंट्री कोर्स-सॉफ्ट स्किल्स
आपको क्यों सीखनी चाहिए डिजिटल मार्केटिंग
- भारी डिमांड : आज के समय में डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में स्किल्ड युवाओं की भारी डिमांड है। लिंक्डइन के अनुसार ऑनलाइन मार्केटिंग सेक्टर 2023 में लाखों युवाओं के लिए नौकरी के दरवाजे खोल रहा है। क्योंकि हर कंपनी, हर ब्रांड ऑनलाइन मार्केटिंग पर लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर रही है।
- हाई पेइंग जॉब्स : डिजिटल मार्केटिंग फील्ड में स्किल्ड युवाओं की कमी होने के कारण इस फील्ड में करिअर बना रहे युवाओं को आकर्षक सैलरी पर नौकरी दी जा रही है।
- फास्ट ग्रोइंग इंडस्ट्री : डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री इस समय सबसे तेजी से ग्रोथ कर रही है। आने वाले 4 सालों में इस इंडस्ट्री के 75 हजार करोड़ के बनने के आसार हैं।
- बेटर जॉब सिक्यूरिटी : इस क्षेत्र में काम करने जा रहे युवाओं को नौकरी की चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब ऑनलाइन टिकटिंग से लेकर, कपड़ा, इलेक्ट्रिक सामान व राशन डिलीवरी तक अधिकांश काम ऑनलाइन ही रहे हैं।
- मल्टीपल स्किल ओरिएंटेड जॉब : डिजिटल मार्केटिंग स्किल्ड युवा को नौकरी की कमी नहीं रहेगी क्योंकि वह इस स्किल के अंदर एसईओ, सोशल मीडिया मैनेजर, एसईएम एक्सपर्ट्स, एनालिटिक्स मैनेजर, कंटेंट मार्केटिंग मैनेजर आदि स्किल्स को हासिल कर लेता है।
और पढ़ें
सफलता के साथ बनाएं अपना करियर
देश की जानी - मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार करियर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।
डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर में पहली सैलरी क्या मिलती है ?
पोस्ट - शुरूआती सैलरी
- सोशल मीडिया मार्केटर - 25 हजार
- सोशल मीडिया मैनेजर - 30 हजार
- कंटेंट मार्केटर - 20 हजार
- कंटेंट राइटर - 15 हजार
- एसईओ एक्सपर्ट - 20 हजार
- गूगल एड एक्सपर्ट - 30 हजार
कमेंट
कमेंट X