{"_id":"58b5274a4f1c1b965e831138","slug":"students-are-advised-to-eat-healthy-diet-during-board-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाओं में ऐसे संभाले अपनी डाइट, होंगे बड़े फायदे","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
बोर्ड परीक्षाओं में ऐसे संभाले अपनी डाइट, होंगे बड़े फायदे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Feb 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड की परीक्षा दे रहे छात्रों के लिए मार्च का महीना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कुछ ही दिनों में 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं और बाकी कक्षाओं के भी एग्जाम इसी माह होंगे। इस बीच छात्र पूरी कोशिश करते हैं कि वह पूरी तैयारी से परीक्षा में बैठें। लेकिन पढ़ाई की तैयारी के साथ-साथ जरूरी है कि छात्र अपने शरीर को भी इसके लिए तैयार करें। एग्जाम की टेंशन के बीच उन्हें अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि छात्रों को इस समय केवल हेल्दी ऑप्शन चुनना चाहिए। ताजी सब्जियां और फल खाने से उनकी सेहत भी ठीक रहेगी साथ ही इससे पढ़ाई का स्ट्रेस भी कम होगा। छात्र इस समय तली-भूनी चीतों से जितना हो सके उतना दूर रहें। बर्गर, पिज्जा जैसे फास्ट-फूड आइटम्स और कोल्ड ड्रिंक जैसे खाने से छात्रों की एकाग्रता कम होती है। इसलिए इन सबसे बचें और संतुलित और स्वस्थ आहार लें। इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि सही आहार को सही समय पर लिया जाए।
नाश्ता काफी अहम होता है। रात के खाने से लेकर सुबह तक काफी वक्त बीत जाता है इसलिए नाश्ते को तरजीह दें। रोजाना हेल्दी नाश्ता करें जिसमें कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन प्रचूर मात्रा में हो। सफेद ब्रेड और चीनी का जितना हो सके, नाश्ते में कम इस्तेमाल करें। दिन और रात के खाने के वक्त हेवी खाना खाने से बचें। इससे नींद तो ज्यादा आएगी ही साथ ही पेट की समस्याएं भी हो सकती है। इस वक्त छात्रों पर काफी स्ट्रेस होता है, इसलिए हल्का खाना खाने को कहा जाता है।
विज्ञापन
आपका खानपान भी तभी आपका साथ देगा जब आप स्ट्रेस कम लेंगे। इसलिए स्ट्रेस कम करने की कोशिश करें। हर 2-3 घंटे पर ब्रेक लें और पूरी नींद लें।

कमेंट
कमेंट X