SSC CHSL Tier 1 : 9 से 21 मार्च तक होगा सीएचएसएल टियर-1, इस वीडियो कोर्स से मिलेगी सरकारी जॉब
कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा 2022 के टियर 1 की तिथियां घोषित कर दी है। तिथियां घोषित होने के बाद सीएचएसएल परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवारों को टियर-1 परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार है। अगर आपको भी एसएससी सीएचएसएल परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी हासिल करनी है तो आप सफलता के एसएससी सीएचएसएल वीडियो कोर्स की मदद से अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग(SSC) ने 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा 2022 के टियर 1 की तिथियां घोषित कर दी है। तिथियां घोषित होने के बाद सीएचएसएल परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवारों को टियर-1 परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार है। आमतौर पर परीक्षा से एक दो हफ्ते पहले ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाता है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड फरवरी के अंतिम हफ्ते में जारी हो जाएगा क्योंकि टियर-1 परीक्षा 9 से 21 मार्च के बीच आयोजित की जानी है। अगर आप भी एसएससी सीएचएसएल परीक्षा टियर 1 की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम के SSC CHSL Video Course की मदद ले सकते हैं। सफलता के इस एग्जाम रेडी कोर्स को दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों ने तैयार किया है।
ये भी पढ़ें
एसएससी सीएचएसएल सिलेबस
एसएससी सीएचएसएल सैलरी
एसएससी सीएचएसएल मॉक टेस्ट
एसएससी सीएचएसएल पिछले प्रश्न पत्र
परीक्षा की कट ऑफ क्या होगी
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा की कटऑफ को लेकर हमेशा उत्सुकता रहती है। दरअसल कटऑफ से ही तय होता है कि किस अंक तक के कैंडिडेट को अगले चरण के योग्य माना जाएगा। टियर-1 के कटऑफ की बात करें तो ये इस वर्ष जनरल कैंडिडेट के लिए 145 से अधिक, ओबीसी 140, एससी 113, एसटी 108 तक जा सकती है। पिछले वर्ष टियर 1 का कटऑफ सामान्य कैटेगरी के लिए 140.18, ओबीसी 140.12 रहा था।
परीक्षा पैटर्न
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा टियर-1 में जनरल इंटेलिजेंस, क्वांटीटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज एवं सामान्य जागरूकता आदि से प्रश्न पूछे जाते है।
परीक्षा रिजल्ट कब आएगा
एसएससी सीएचएसएल की परीक्षा टियर -1 का रिजल्ट मई 2023 तक जारी किया जा सकता है। परीक्षा के तुरंत बाद आंसर की जारी की जाएगी जिससे अभ्यर्थी अपने पेपर का मूल्यांकन कर सकते हैं।
क्या मिलेगी सैलरी
कर्मचारी चयन आयोग सीएचएसएल परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के अधीन विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती करता है जिसमें लोअर डिवीज़न क्लर्क (LDC) एवं कनिष्ठ सचिवालय सहायक (JSA) 7वें पे कमीशन के अनुसार लेवल - 2 में आते हैं। जिसकी बेसिक पे 19,900-63,200 है जिसमें अलाउंस भी हैं। डाटा एंट्री ऑपरेटर का पे स्ट्रक्चर लेवल 4 के मुताबिक 25,500-81,100 है।
कमेंट
कमेंट X