फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   See NTPC railway results only on safalta.com

इंतजार की घड़ियां हुई खत्म, रेलवे ने जारी किए एनटीपीसी के परिणाम

Thu, 08 Dec 2016 06:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Dec 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन
See NTPC railway results only on safalta.com
महीनों की मशक्कत के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड, इलाहाबाद ने एनटीपीसी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। प्री. परीक्षा में 42,972 अभ्यर्थियों को चुना गया है। मुख्य परीक्षा का आयोजन जनवरी-फरवरी, 2017 में किया जाएगा। गौरतलब है कि रेलवे देशभर से नॉन-टेक्न‌िकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के 18,252 पदों पर भर्ती कर रहा है। इस बार इलाहाबाद सहित देश की कुल 21 आरआरबी संयुक्त रूप से भर्ती कर रहीं हैं। इस परीक्षा में करीब एक करोड़ युवाओं ने आवेदन किया था। रेलवे ने पहली बार इतने बड़े पैमाने पर ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया था, जिसमें कुल 14,55,239 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। ऑनलाइन परीक्षा मार्च-अप्रैल 2016 में हुई थी, जिसमें 9,19,190 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में कई परीक्षार्थी हाईटेक तरीके से नकल करते पकड़े गए थे, जिस कारण बोर्ड और अभ्यर्थियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। परीक्षा ऑनलाइन होने के कारण रिजल्ट जल्दी तैयार हो गया था, लेकिन कुछ गड़बड़ियों के ‌कारण रिजल्ट को कुछ देरी से ऑन एअर किया गया। इस परीक्षा में नकल करने वालों को बाहर करने के लिए पहली बार एनटीपीसी ग्रुप ने मुख्य परीक्षा कराने का फैसला लिया। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी ने बताया कि प्री. परीक्षा में 42,972 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इन अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा जनवरी-फरवरी, 2017 में आयोजित की जाएगी, जोकि पूरी तरह‌ ऑनलाइन होगी। 90 मिनट की इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। बहरहाल, सभी जोनों के परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने जोन के अनुसार https://safalta.com/rrb-ntpc-result/ वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed