फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   now ias and pcs exams have the same pattern

अब एक ही पैटर्न में होगी IAS और PCS की परीक्षा

Wed, 28 Jun 2017 01:59 PM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Wed, 28 Jun 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
now ias and pcs exams have the same pattern

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPSC) PCS की परीक्षा में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। खबर है कि साल 2018 से प्रतियोगियों को IAS और PCS की परीक्षा के लिए अलग-अलग तैयारी नहीं करनी होगी। दोनों परीक्षाओं का पैटर्न एक ही होगा। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद आयोग ने निर्णय लिया है कि जल्द इसे अनुमोदित कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा। आयोग ने कंप्यूटरीकृत बार कोडिंग लागू करने और परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सील्ड पेपर कैमरे के सामने खोले जाने का भी फैसला लिया है।

विज्ञापन

नया सेलेबस भी तैयार

now ias and pcs exams have the same pattern

PSC की सिविल सेवा परीक्षा की तर्ज पर ही PCS की मुख्य परीक्षा कराने के लिए आयोग ने नया सेलेबस भी तैयार कर लिया है। प्रस्ताव बनाया गया है कि PCS की मुख्य परीक्षा में general studies (सामान्य अध्ययन) के चार पेपर शामिल किए जाएं और चारों पेपरों की लिखित परीक्षा हो जैसा कि IAS की मुख्य परीक्षा में होता है। इसके अलावा दो वैकल्पिक विषयों के बजाय एक विकल्प की व्यवस्था लागू की जाए जबकि 150-150 नंबर के सामान्य हिंदी एवं निबंध के पेपर को पहले की तरह बरकरार रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से जुड़े प्रश्न होंगे शामिल

now ias and pcs exams have the same pattern

नए पैटर्न में general studies (सामान्य अध्ययन) का हर पेपर 200-200 यानी कुल 800 नंबर का होगा जबकि अभी कुल 400 अंक के general studies के दो पेपर आते हैं। इसके अलावा नई व्यवस्था में वैकल्पिक विषय के कुल 400 अंक रह जाएंगे जबकि अभी कुल 800 अंक के दो वैकल्पिक विषय होते हैं। UPSC के अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव ने बताया कि general studies में उत्तर प्रदेश से जुड़े प्रश्नों को समाहित किया जाएगा। नए पैटर्न पर परीक्षा कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। आयोग स्तर पर अनुमोदन के बाद इसे शासन को भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed