{"_id":"59205c854f1c1b864bf2598b","slug":"now-get-online-marksheet-of-10-and-12-exam-this-board-announces-the-new-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल से ऑनलाइन भी मिलेगी 10वीं-12वीं की मार्कशीट, करना होगा ये खास काम","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
इस साल से ऑनलाइन भी मिलेगी 10वीं-12वीं की मार्कशीट, करना होगा ये खास काम
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Sat, 20 May 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं और12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को अब अपने मार्क्सशीट और प्रमाणपत्रों का डिजिटल संस्करण मिलेगा, जिसे वह किसी भी समय और कहीं भी देख सकेंगे।
विज्ञापन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के मुख्य कार्यकारी और सचिव गैरी अरथून ने शनिवार को बताया, ‘उम्मीदवारों को मार्क्सशीट की हार्ड कॉपी की स्कैन छवि डाउनलोड करने की पुरानी प्रक्रिया से इतर वे सभी अब http://digilocker.gov.in पर एक एकाउंट खोलने और अपना मोबाइल नंबर देने के बाद प्रक्रियाओं का पालन करेंगे।’
विज्ञापन
अरथून ने बताया कि इस साल से परिषद पारंपरिक हार्ड कॉपियों के अलावा डिजिलॉकर के माध्यम से उम्मीदवारों को मुहैया कराए जाने वाले अंकों और पास प्रमाणपत्रों की प्रतियों पर डिजिटल हस्ताक्षर भी करेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा आईएससी उम्मीदवारों को डिजिटील प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया, ‘हस्ताक्षरित दस्तावेज का उसी तरह इस्तेमाल किया जा सकता है जिस तरह से पेशेवर कैरियर के लिए हार्ड दस्तावेज पेश किया जाता है।’
यह सेवा इस साल से शुरू की जाएगी। अरथून ने बताया कि परिषद ने यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन के तहत उठाया है। उन्होंने कहा कि यह योजना छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय होगी, क्योंकि आज के छात्र हमसे अधिक तकनीक प्रेमी हैं।
कमेंट
कमेंट X